भारत•

janmashtami 2022 : जन्माष्टमी के दिन इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

janmashtami 2022 : जन्माष्टमी के दिन इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

These Things Taken Care on Krishna Janmashtami 2022 / भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन की तैयारी पूरे देश में धूमधाम से चल रही है। कृष्ण जी बचपन से ही अपनी लीलाओं के लिए पसंद किये जाते रहे हैं। वो भक्तों के रक्षक है, और असुरों के संहारक है। भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी, मोरपंख, वैजयंती माला, तुलसी, चंदन का तिलक बहुत भाता है। ऐसे में इन पांचों चीजो का बिल्कुल भी अनादर न करें। जन्माष्टमी पर कृष्ण जी की पूजा की ही जाती है और भगवान कृष्ण को दूध, दही और माखन-मिश्री प्रसाद के रूप में भोग लगाते हैं।  इन चीजों को अर्पित करके आप भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यदि इन चीजों को भगवान कृष्ण को अर्पित करके सच्चे हृदय से प्रार्थना की जाए तो वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

इन बातों का विशेष ध्यान रखना रखें / janmashtami pr nhi karna chahiye

लेकिन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2022 के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे की उनकी कृपा बना रहे। जैसे पूजा के लिए तुलसी के पत्ते आप एक दिन पहले ही तोड़कर कर रख लें। इसके अलावा इस दिन चावल, लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा आदि के सेवन नहीं करें। आप झगड़े झंझट से दूर रहें। जानवरों को भी सताने से बचें खासतौर पर गाय को किसी भी तरह का कष्ट न दें। भगवान एक आस्था है, माना तो देव शक्ति न मानो तो पत्थर। इसलिए अगर आप भगवान कृष्ण जी, लड्डू गोपाल जी में आपकी सच्ची श्रद्धा है तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। 

19 को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी / janmashtami kab hai 2022
 
भोपाल के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी चल रही है। आज 18 अगस्त को सप्तमी रात 9:20 बजे तक सप्तमी रहेगी। जन्माष्टमी का पर्व अष्टमी तिथि के आठवें मुहूर्त में मनाया जाता है, जो कि 19 अगस्त को रहेगा। भोपाल के लक्ष्मीनारायण मंदिर बिड़ला में सजावट की सभी तैयारियां हो गई है। 19 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रात्रि 1 बजे तक मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। लक्ष्मीनारायण मंदिर बिड़ला मंदिर के मैनेजर केके पांडे ने बताया कि शाम साढ़े 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया है। 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस