भारत•

हंगामे के विरोध में मोदी-शाह समेत भाजपा सांसद 12 अप्रैल को करेंगे उपवास

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

हंगामे के विरोध में मोदी-शाह समेत भाजपा सांसद 12 अप्रैल को करेंगे उपवास

नई दिल्ली। भाजपा द्वारा संसद के बजट सत्र में हंगामे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने सभी सांसदों संग 12 अप्रैल को एक दिन के उपवास पर रहेंगे। इससे पहले 9 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं संग राजघाट पर सांकेतिक उपवास किया था। हालांकि, कुछ पार्टी नेताओं के छोले-भटूरे खाते फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई।

संसद के बजट सत्र में हंगामे के खिलाफ उपवास
आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 22 दिन बिना किसी काम के समाप्त हो गया। इसके बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने उपवास की राजनीति की तरफ कदम बढ़ाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार 6 अप्रैल को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बंटवारे की राजनीति का आरोप लगाया। साथ ही घोषणा की कि कांग्रेस द्वारा बजट सत्र के दौरान संसद में पैदा गए गतिरोध के खिलाफ भाजपा 12 अप्रैल को पूरे देश में उपवास रखेगी। बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार बोले की प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि जहां सत्ताधारी दल जोड़ने की राजनीति कर रहा था वहीं विपक्षी दल तोड़ने की राजनीति में लगे थे।

गांव में जाकर नेता देंगे योजनाओं की जानकारी
विपक्षी दलों द्वारा दलितों के मुद्दे पर घेरे जाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सांसद और अन्य नेता 14 अप्रैल से 5 मई के बी देश के 20,844 गांवों में जाकर दलितों से मिलेंगे और उनके साथ समय बिताते हुए उन्हें केंद्र सरकार की उनके लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी देंगे। जहां भाजपा ने 12 अप्रैल को उपवास की घोषणा की है वहीं कांग्रेस ने 19 अप्रैल को देशभर में उपवास रखने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने कहा है कि वो देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र को बचाने और बढ़ाने के लिए भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के खिलाफ 19 अप्रैल को पूरे देश में उपवास करेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस