20 जुलाई से 20 अगस्त तक लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

20 जुलाई से 20 अगस्त तक लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर

इंदौर : देश की अग्रणी आई हॉस्पिटल श्रृंखला एएसजी आई हॉस्पिटल, इंदौर (क्वालिटी केयर बाय एम्स नई दिल्ली एल्युमिनी) ने अपनी 6वीं वर्षगाँठ उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें समस्त एएसजी परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम में डॉ. विनीत मूथा, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. महेश बिरला, डॉ. वाफी अंसारी और डॉ. दीपक सोनी शामिल हुए। वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 20 जुलाई से 20 अगस्त तक अस्पताल परिसर में निःशुल्क ओपीडी (प्राथमिक नेत्र जाँच) शिविर का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान मेडिकल डायरेक्टर इंदौर ज़ोन, डॉ. विनीत मूथा ने बताया कि एमजी रोड स्थित एम्बेसी बिल्डिंग के अंतर्गत यह सुपर स्पेशलाइज्ड नेत्र चिकित्सालय, एम्स नई दिल्ली, एलवी प्रसाद और शंकर नेत्रालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जा रहा है। अब तक हॉस्पिटल में 1 लाख 5 हज़ार से अधिक नेत्र परीक्षण एवं 22 हज़ार से अधिक सफल सर्जरी की जा चुकी हैं।

डॉ. विनीत मूथा कहा, "जैसा कि चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएँ मौजूद हैं, वैसी ही सुविधाएँ अब इंदौर में भी उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। हम चाहते हैं कि इंदौर शहर न सिर्फ सफाई में, बल्कि आँखों की चिकित्सा सेवाओं में भी देश में नंबर वन बने। हमें गर्व है कि मध्य प्रदेश के सर्वोच्च नेत्र अस्पताल के रूप में दैनिक भास्कर से सम्मान मिला है। यह उपलब्धि हमारे सभी डॉक्टरों के प्रयासों का परिणाम है।"

बच्चों की दृष्टि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा , "आजकल बच्चों की दृष्टि काफी कमजोर होने लगी है। पेरेंट्स को चाहिए कि वे 10 साल तक के बच्चों को डिजिटल गैजेट्स 1 घंटे से भी कम समय के लिए दें दे सकते हैं। इसके साथ ही, बच्चों की आउटडोर एक्टिविटीज़ बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए। आजकल, बच्चों का बाहर खेलना बंद हो गया है, इसलिए हर दूसरे बच्चे को चश्मा लगा हुआ है। ऐसे में, आउटडोर एक्टिवीटिज़ बढ़ाना और स्क्रीनटाइम कम करना बहुत जरुरी है।

एएसजी के डॉक्टरों की टीम में शामिल हैं: डॉ. महेश, जो लासिक आईसीएसई सर्जन हैं और चेन्नई के शंकर नेत्रालय से प्रशिक्षित हैं। डॉ. वापी अंसारी, ग्लॉकोमा सर्जन हैं। वे स्टॉक चैरिटी ई सेंटर (दिल्ली) से भी जुड़े हैं, जो देश के अग्रणी संस्थानों में एक माना जाता है। डॉ. दीपक सोनी, शंकरदेव नेत्रालय से प्रशिक्षित प्लास्टिक आई सर्जन हैं। वे ऑर्बिट, कैंसर और बच्चों में होने वाली नेत्र संबंधी जटिलताओं का भी इलाज करते हैं। डॉ. ललित गुप्ता टीम के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेत्र चिकित्सक हैं। इस कुशल टीम के साथ एएसजी का उद्देश्य इंदौर को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया मुकाम दिलाना है, जहाँ हर प्रकार की एडवांस्ड सर्जरी और जटिल रोगों का इलाज संभव हो।

वर्ष 2019 में शुरू हुई यह इंदौर शाखा इस सोच के साथ स्थापित की गई थी कि लोगों को अब आँखों के इलाज के लिए चेन्नई या मुंबई जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़े। एएसजी हॉस्पिटल को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च हेल्थकेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। देशभर में इसकी 170 से अधिक शाखाएँ संचालित हो रही हैं। इंदौर शाखा द्वारा अब तक 600 से अधिक निःशुल्क नेत्र शिविर शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए गए हैं , जिनमें गंभीर नेत्र रोगों की पहचान कर कई लोगों को समय पर उपचार मिला है। साथ ही स्कूलों और वाहन चालकों के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए गए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

18 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस