अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री व एमएलसी रमेश के घर समेत 22 स्थानों पर CBI का छापा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री व एमएलसी रमेश के घर समेत 22 स्थानों पर CBI का छापा

दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध चल रहे उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के अमेठी में आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास और सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के हमीरपुर स्थित आवास समेत उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 22 स्थानों पर सीबीआइ टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सीबीआइ ने यह कार्रवाई खनन घोटाले को लेकर की है, जिसमें गायत्री प्रजापति के 3 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। अमेठ में सीबीआइ की 14 सदस्यों की टीम ने गायत्री के घर से सघन तलाशी लेते हुए विभिन्न कागजात व अभिलेख बरामद किए हैं। उनके कार्यालय का कम्प्यूटर भी सील कर दिया गया है।

हमीरपुर में एमएलसी समेत चार घरों में छापा

हमीरपुर में भी सीबीआइ ने खनन घोटाले को लेकर जिले में छापेमारी की है। सपा से एमएलसी रमेश मिश्रा के पैतृक गांव इमिलिया में सुबह सात बजे पहुंची टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक घर की तलाशी ली और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद राठ पहुंचकर सीबीआइ टीम ने कस्बे के जुगयाना मोहल्ला में रहने वाले जगदीश राजपूत, चरखारी रोड के मदन राजपूत, ददरी और सिकंदरपुर मोहल्ला स्थित राकेश दीक्षित के मकान में छापेमारी की। टीम ने बुधवार को पांचवीं बार छापेमारी की। टीम ने इमिलिया स्थित मौजूद एमएलसी के घर में मौजूद उनके परिवारजनों से पूछताछ की। साथ ही, सोफे व बेड में पड़े गद्दे आदि को भी हटाकर तलाशी ली। वहीं, घर में बनी अलमारी को ताला तुड़वाकर खंगाला।

सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति का नाम चर्चा में रहा था। खनन मामले को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें हुई थी। कहा जा रहा है कि अवैध खनन मामलों की जांच को लेकर सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की है। फिलहाल अधिकारी गायत्री के परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के कार्यालय पर लगे कम्प्यूटर को सीबीआई ने सील कर दिया और अन्य जरूरी कागजात कब्जे में ले लिया।

यही नहीं पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ लोकायुक्त की जांच भी चल रही है। पूर्व मंत्री को दुष्कर्म के आरोप में जेल जाना पड़ा। तब से लेकर आज तक उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं और वह जेल में ही हैं।

बुधवार की सुबह ग्यारह बजे के करीब अमेठी स्थित आवास विकास कॉलोनी के उनके आवास पर सीबीआई टीम ने छापेमारी की। शुरू में तो किसी को पता ही नहीं चला कि आखिर हो क्या रहा है। सीबीआइ दल ने छापेमारी के संबंध में स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी कोई सूचना नहीं दी। सीबीआइ ने अपने साथ गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे सुरेंद्र प्रजापति को ले रखा था।

सुरेंद्र ने ही सारे कमरों और अलमारियों की चाबी सीबीआइ को उपलब्ध कराई। सीबीआइ के अधिकारियों ने विभिन्न कमरों में जाकर के अलमारियों से कागजात व अन्य अभिलेख जप्त कर लिए हैं। सीबीआइ द्वारा छापेमारी की खबर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में सीबीआइ के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

इसी साल जनवरी में उत्तर प्रदेश में हुए खनन घोटाले की सीबीआइ जांच में बड़ा राजफाश हुआ था। हमीरपुर की डीएम रहते हुए आइएएस बी. चंद्रकला पर दस अन्य लोगों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचते हुए अवैध खनन करवाने का मामला सामने आया था।

समाजवादी पार्टी की सरकार में अवैध खनन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2016 में यूपी में अवैध खनन की जांच के आदेश दिए। यूपी के सात प्रमुख जिलों में अवैध खनन की शिकायत इलाहाबाद कोर्ट को मिली थी। उस दौरान फतेहपुर, देवरिया, शामली, कौशांबी, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर में अवैध खनन का मामला सामने आया था। हमीरपुर मामले में दो जनवरी, 2019 को सीबीआइ के डिप्टी एसपी केके शर्मा ने केस दर्ज कराया था। इसी केस में 5 जनवरी को सीबीआइ ने आइएएस बी. चंद्रकला के लखनऊ स्थित फ्लैट सहित 14 स्थानों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी कानपुर, लखनऊ, हमीरपुर, जालौन, नोएडा में भी हुई थी।

ईडी ने भी दर्ज किया है मुकदमा

उत्तर प्रदेश में खनन घोटाले में सीबीआइ के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच कर रहा है। ईडी ने चंद्रकला व रमेश मिश्र समेत 11 लोगों के विरुद्ध मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर रखा है। इन सभी 11 लोगों के विरुद्ध सबसे पहले सीबीआइ ने आइपीसी की धारा 120बी, 379, 384, 420 व 511 तथा एंटी करप्शन एक्ट की धारा 13 (2) व 13 (1) (डी) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सीबीआइ की जांच भी साथ-साथ चल रही है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

14 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस