सीएम डॉ. मोहन यादव 22 जनवरी को पुणे में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सीएम डॉ. मोहन यादव 22 जनवरी को पुणे में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

भोपाल। मध्य प्रदेश को औद्योगिक प्रदेश बनाने की दिशा में प्रदेश की मोहन सरकार के प्रयास लगातार जारी है। ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS) यात्रा मुंबई, कोयंबटूर और बैंगलुरु से होते हुए अब पुणे की तरफ बढ़ रही है। फरवरी माह में भोपाल में देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की  उपस्थिति में ग्लोबल इंवेस्टर समिट होने जा रही है। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर है।  मप्र ने जहां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के उद्यमियों को जोड़ा है, वहीं माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विदेशों तक भी निवेश आमंत्रण लेकर पहुंचे हैं। इसी कड़ी में देश के बड़े शहरों से संबद्ध नामवर कंपनियों को भी मप्र लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर मुंबई, कोयंबटूर और बैंगलुरु में इंटरेक्टिव सेशन किए जा चुके हैं। इसकी अगली कड़ी में अब पुणे में यह आयोजन होगा।

*मुंबई मंथन का सार*
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की मुंबई में निवेशकों के साथ चर्चा में 41 उद्योग समूहों ने 75 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन निवेश प्रस्तावों के जरिये एक लाख रोजगार पैदा होंगे। मुंबई में हुए कार्यक्रम में रिलायंस के अनिल अंबानी, ग्रेसिम के एचके अग्रवाल सहित कई उद्योगपतियों ने निवेश पर चर्चा की गई है। जेएसडब्ल्यू के पार्थ जिंदल ने बैतूल, शहडोल और दमोह में 17 हजार करोड़, एलएंडटी ने इंदौर में 2000 करोड़, गोदरेज ने भिंड में 450 करोड़, योटा डेटा सर्विस ने इंदौर में 450 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

*कोयंबतूर से मिले प्रस्ताव*
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने कोयंबतूर में 1200 से अधिक प्रतिनिधियों से चर्चा की। सेशन में 20 से अधिक स्थानीय औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की, जिसमें त्रिपुर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (TEA), द सदर्न इंडियन मिल्स एसोसिएशन (SIMA), द साउथ इंडिया स्पिनर्स एसोसिएशन (SISPA), इण्डियन कॉटन फेडरेशन, द सदर्न इंडिया इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (SIEMA), अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल, इण्डियन टेक्सप्रेनर्स फेडरेशन आदि शामिल हैं। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और उद्यमियों के बीच हुए संवाद से
प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के लिए कुल 3500 करोड़ रूपए से अधिक के निवेश के रास्ते प्रशस्त हुए हैं।

*सिलिकॉन सिटी बैंगलुरु भी मप्र के लिए लालायित*
बेंगलुरु सेशन से मध्य प्रदेश को  लगभग 3200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे लगभग रोजगार के 7 हजार अवसर सृजित होंगे। इस दौरान गूगल क्लाउड ने कुशल कार्यबल को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश में स्टार्टअप हब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। वहीं, तेजस विमान की निर्माता हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड से मध्य प्रदेश में रक्षा संबंधी उद्योग स्थापना के संबंध में चर्चा हुई है। इसी प्रकार एन वीडिया ने मध्य प्रदेश को 'भारत की इंटेलिजेंस राजधानी' के रूप में स्थापित करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने का सुझाव दिया है।बैंगलुरु सेशन में आईटी कंपनियों की ख्यातिनाम संस्था नैसकॉम और स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रतिनिधियों तथा इंफोसिस, कॉग्निजेंट, टीसीएस, हैपियस माइन्स और सैप इत्यादि के साथ प्रदेश में आईटी के विकास और उनके भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई है।

*अब पुणे से बड़ी उम्मीदें*
देश के बड़े शहरों में उद्यमियों से किए जा रहे माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संवाद का अगला पड़ाव पुणे होगा। वे 22 जनवरी को पुणे में उद्योगपतियों से संवाद कर प्रदेश के औद्योगिक विकास से जुड़ने का आमंत्रण देंगे। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी इस दौरान इस क्षेत्र के उद्योगपतियों को फरवरी माह में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस इंटरेक्टिव सेशन से भी बड़े निवेश प्रस्ताव मप्र की झोली में आएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

17 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस