कल सिवनी में CM मोहन, 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की देंगे सौगात

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

कल सिवनी में CM मोहन, 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की देंगे सौगात

सिवनी /खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍यातिथ्‍य में बुधवार 01 जुलाई को जिले में प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जिले को विकास और किसान कल्याण की अनेक सौगातें देंगे। कार्यक्रम के माध्‍यम से कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के कुल 494.161 करोड़ रुपये लागत के 629 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 349.33 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 144.831 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं नगरीय अधोसंरचना को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के करकमलों से राज्य के कोदो एवं कुटकी उत्पादक 3,941 किसानों के बैंक खातों में 2 करोड 82 लाख 99 हजार 300 रूपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। यह राशि किसानों को 1 हजार रूपये प्रति क्विंटल की दर से प्रदान की जा रही है, जिससे श्रीअन्न उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली थीम आधारित विकास प्रदर्शनी होगी।

प्रदर्शनी में धान बुवाई के आधुनिक कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती एवं प्राकृतिक बगीचे, कस्टम हायरिंग सेंटर, जीआई टैग एवं मिलेट्स उत्पाद, पीएमएफएमई उत्पाद, आम की विभिन्न किस्में, स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प एवं मिट्टी कला उत्पाद, लघु वनोपज, स्थानीय उद्यमियों के उत्पाद, पोषण आहार प्रदर्शनी, डिजिटल जमीन, कृषिका एप तथा किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी परिसर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी आमजन के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के राजस्‍व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, सांसद श्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री दिनेश राय, विधायक श्री कमल मर्सकोले, विधायक श्री रजनीश सिंह, विधायक श्री योगेंद्र सिंह तथा जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया सहित अन्‍य वरिष्‍ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। साथ ही बड़ी संख्‍या में कृषक बंधुओं की सहभागिता कार्यक्रम में रहेगी।

इन प्रमुख विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 3.64 करोड़ रुपये लागत के दौंदीवाड़ा-बरटोला-ओखाटोला-अमुरला मार्ग, 3.42 करोड़ रुपये लागत के पांडिया छपारा-जेवनारा मार्ग तथा 3.93 करोड़ रुपये लागत के मोहबर्रा-सारसडोल मार्ग का लोकार्पण करेंगे। वहीं 2.92 करोड़ रुपये लागत के मलारी-पौड़ी मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 9.97 करोड़ रुपये लागत से निर्मित अंजनिया, भीमगढ़, गंगई रैयत, सरेखाटोला एवं कौड़िया रैयत मार्गों पर पुल निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा 6.65 करोड़ रुपये लागत के बरबसपुर-सुनवारा-आमानाला वैनगंगा नदी सेतु तथा 2.78 करोड़ रुपये लागत के घोघराटोला-मंगलटोला हिर्री नदी सेतु का लोकार्पण होगा।

इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत बरघाट में 145.60 करोड़ रुपये, केवलारी में 67.34 करोड़ रुपये, सिवनी में 52.19 करोड़ रुपये तथा लखनादौन में 44.49 करोड़ रुपये लागत की एकल नल-जल योजनाओं तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 2.95 करोड़ रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोरा, 1.59 करोड़ रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर एवं केदारपुर, 1.95 करोड़ रुपये लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र लखनवाड़ा, बींझावाड़ा एवं तिघरा का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्‍ते 2.36 करोड़ रुपये लागत के केवलारी खेड़ा-टालाटाली मार्ग तथा 102.01 करोड़ रुपये लागत के गनेशगंज-लामटा-सुनवारा-पिंडरई-देवरी टीका मार्ग का भूमिपूजन संपन्‍न होगा। इसी तरह नगरपालिका सिवनी के अंतर्गत 4.96 करोड़ रुपये लागत के बबरिया गार्डन स्विमिंग पूल, 1.60 करोड़ रुपये लागत के नवीन फायर स्टेशन तथा 11.51 करोड़ रुपये लागत के नगर पालिका कार्यालय भवन का भूमिपूजन होगा। वहीं 3.34 करोड़ रुपये लागत के मिनी स्टेडियम लखनादौन तथा 8 करोड़ रुपये लागत के 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास (संदीपनि विद्यालय, धूमा) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 1.30-1.30 करोड़ रुपये लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र कलारबांकी, औरिया रैयत, गोंडेगांव एवं केसलाकला का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसके अलावा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 2.30 करोड़ रुपये लागत के कन्या शिक्षा परिसर सिवनी एप्रोच रोड तथा 2.80 करोड़ रुपये लागत के कन्या शिक्षा परिसर लखनादौन एप्रोच रोड का भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बरघाट 56 लाख रूपये , सिवनी 33 लाख रुपय, केवलारी 22 लाख रुपये एवं लखनादौन में 2.24 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले नवीन आंगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के करकमलों से संपन्न होगा।सिवनी/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍यातिथ्‍य में बुधवार 01 जुलाई को जिले में प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जिले को विकास और किसान कल्याण की अनेक सौगातें देंगे। कार्यक्रम के माध्‍यम से कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के कुल 494.161 करोड़ रुपये लागत के 629 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 349.33 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 144.831 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं नगरीय अधोसंरचना को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के करकमलों से राज्य के कोदो एवं कुटकी उत्पादक 3,941 किसानों के बैंक खातों में 2 करोड 82 लाख 99 हजार 300 रूपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। यह राशि किसानों को 1 हजार रूपये प्रति क्विंटल की दर से प्रदान की जा रही है, जिससे श्रीअन्न उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली थीम आधारित विकास प्रदर्शनी होगी।

प्रदर्शनी में धान बुवाई के आधुनिक कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती एवं प्राकृतिक बगीचे, कस्टम हायरिंग सेंटर, जीआई टैग एवं मिलेट्स उत्पाद, पीएमएफएमई उत्पाद, आम की विभिन्न किस्में, स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प एवं मिट्टी कला उत्पाद, लघु वनोपज, स्थानीय उद्यमियों के उत्पाद, पोषण आहार प्रदर्शनी, डिजिटल जमीन, कृषिका एप तथा किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी परिसर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी आमजन के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के राजस्‍व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, सांसद श्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री दिनेश राय, विधायक श्री कमल मर्सकोले, विधायक श्री रजनीश सिंह, विधायक श्री योगेंद्र सिंह तथा जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया सहित अन्‍य वरिष्‍ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। साथ ही बड़ी संख्‍या में कृषक बंधुओं की सहभागिता कार्यक्रम में रहेगी।

इन प्रमुख विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 3.64 करोड़ रुपये लागत के दौंदीवाड़ा-बरटोला-ओखाटोला-अमुरला मार्ग, 3.42 करोड़ रुपये लागत के पांडिया छपारा-जेवनारा मार्ग तथा 3.93 करोड़ रुपये लागत के मोहबर्रा-सारसडोल मार्ग का लोकार्पण करेंगे। वहीं 2.92 करोड़ रुपये लागत के मलारी-पौड़ी मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 9.97 करोड़ रुपये लागत से निर्मित अंजनिया, भीमगढ़, गंगई रैयत, सरेखाटोला एवं कौड़िया रैयत मार्गों पर पुल निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा 6.65 करोड़ रुपये लागत के बरबसपुर-सुनवारा-आमानाला वैनगंगा नदी सेतु तथा 2.78 करोड़ रुपये लागत के घोघराटोला-मंगलटोला हिर्री नदी सेतु का लोकार्पण होगा।

इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत बरघाट में 145.60 करोड़ रुपये, केवलारी में 67.34 करोड़ रुपये, सिवनी में 52.19 करोड़ रुपये तथा लखनादौन में 44.49 करोड़ रुपये लागत की एकल नल-जल योजनाओं तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 2.95 करोड़ रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोरा, 1.59 करोड़ रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर एवं केदारपुर, 1.95 करोड़ रुपये लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र लखनवाड़ा, बींझावाड़ा एवं तिघरा का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्‍ते 2.36 करोड़ रुपये लागत के केवलारी खेड़ा-टालाटाली मार्ग तथा 102.01 करोड़ रुपये लागत के गनेशगंज-लामटा-सुनवारा-पिंडरई-देवरी टीका मार्ग का भूमिपूजन संपन्‍न होगा। इसी तरह नगरपालिका सिवनी के अंतर्गत 4.96 करोड़ रुपये लागत के बबरिया गार्डन स्विमिंग पूल, 1.60 करोड़ रुपये लागत के नवीन फायर स्टेशन तथा 11.51 करोड़ रुपये लागत के नगर पालिका कार्यालय भवन का भूमिपूजन होगा। वहीं 3.34 करोड़ रुपये लागत के मिनी स्टेडियम लखनादौन तथा 8 करोड़ रुपये लागत के 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास (संदीपनि विद्यालय, धूमा) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 1.30-1.30 करोड़ रुपये लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र कलारबांकी, औरिया रैयत, गोंडेगांव एवं केसलाकला का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसके अलावा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 2.30 करोड़ रुपये लागत के कन्या शिक्षा परिसर सिवनी एप्रोच रोड तथा 2.80 करोड़ रुपये लागत के कन्या शिक्षा परिसर लखनादौन एप्रोच रोड का भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बरघाट 56 लाख रूपये , सिवनी 33 लाख रुपय, केवलारी 22 लाख रुपये एवं लखनादौन में 2.24 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले नवीन आंगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के करकमलों से संपन्न होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

12 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस