CM यादव ने बहनों के खातों में ट्रांसफर की राशि, कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया 'सिंदूर' का महत्व

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

CM यादव ने बहनों के खातों में ट्रांसफर की राशि, कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया 'सिंदूर' का महत्व

सीधी/भोपाल। लाड़ली बहनों के लिए 15 मई का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले की तहसील गोपदबनास (सीधी खुर्द) से 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खातों में 1551.89 करोड़ रुपये एक क्लिक में ट्रांसफर किए। यह राशि लाड़ली बहना योजना की मई माह की किश्त के रूप में दी गई। इसके साथ ही सीएम डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की मई माह की राशि भी ट्रांसफर की। उन्होंने सीधी के धोहनी में करोड़ों रुपये के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सीधी आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने यहां के विकास के लिए 112 करोड़ रुपये के विकासकार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कर दिए। हम उस पार्टी कें हैं जो वचन निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संस्कृति भगवान राम की है। ऑपरेशन सिंदूर ने बताया दिया कि 'सिंदूर' का क्या महत्व होता है। कोई हमको छेड़ेगा तो हम उसको छोड़ने वाले नहीं हैं।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम 'प्राण जाए पर वचन न जाए' कथन पर चलने वाले लोग हैं। बहनों का ख्याल रखने पर हमारा यह जन्म तो धन्य होता ही होता है, परमात्मा भी हमें ऊपर हाथों-हाथ लेता है। ये हमारा भाग्य है। बहनों के खातों में राशि जाते ही पूरा प्रदेश गौरवांवित होता है। बहन-बेटियां अपने ऊपर खर्च नहीं करतीं, पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं। परमात्मा ने बहनों को लक्ष्मी बनाकर हमारे घरों में भेजा। परिवार की व्यवस्था दी। मां तो अपने हिस्से का भी परिवार को खिला देती है। देवता भी देवियों के नाम अपने नाम के आगे लगाकर खुश होते हैं। दुनिया में किसी देश ने अपने राष्ट्र को माता नहीं कहा, लेकिन हम भारत माता कहते हैं। ये हमारी संस्कृति है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हमारी संस्कृति देने में सुख अनुभव करती है, लेने में नहीं।

*पाकिस्तान की हालत खराब कर दी*
पहले हम साल में एक बार रक्षाबंधन मनाते थे, लेकिन अब हर महीने मनाते हैं। हम अभी तक 28 हजार करोड़ बहनों को दे चुके हैं। हमारा 4 लाख 21 हजार करोड़ का है। आज प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 52 हजार हो गई है। हमारी सरकार प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 50 हजार रुपये करेगी। बॉर्डर पर 4 दिन पहले ही दिवाली मनी है। हमारे विंध्य के थल सेना अध्यक्ष और नौसेना अध्यक्ष ने पाकिस्तान की बैंड बजा दी। विंध्य का इलाका भारत की सेना का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने बाज के झपट्टे की तरह पाकिस्तान की हालत खराब कर दी। पहलागम में हमारी बेटियों के सामने उनके पतियों की हत्या करके, उनका सिंदूर उजाड़कर पाकिस्तान ने कायराना हरकत की। अगर उसे लड़ना ही था सेना से लड़ता, उसे सच पता चल जाता। भारत के खिलाफ किसी तरह की कोई साजिश करेगा उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया कि सिंदूर का क्या महत्व है।

*बहनों पर की पुष्पवर्षा*
उन्होंने कहा कि कोई हमको छेड़ेगा, तो हम उसको छोड़ने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि कार्यक्रम स्थल पर आते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा की। उसके बाद दीप प्रज्जवलन और मां सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कन्यापूजन भी किया। बता दें, लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 24वीं किस्त है। इस योजना में लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 56.83 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने 26 लाख से अधिक बहनों के खातों में सिलेंडर रिफिलिंग की 30.83 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

19 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस