मैनिट से मल्टीप्लेक्स तक: भोपाल में आचार्य प्रशांत की वेदांत यात्रा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मैनिट से मल्टीप्लेक्स तक: भोपाल में आचार्य प्रशांत की वेदांत यात्रा

भोपाल। आधुनिक जीवन की उलझनों और वैश्विक संकटों के बीच वेदांत की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए प्रख्यात दार्शनिक, वेदांत मर्मज्ञ और लेखक आचार्य प्रशांत ने रविवार को भोपाल में दो विशिष्ट आयोजनों को संबोधित किया। ये आयोजन पीवीआर आइनॉक्स और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुए। विषय रहे—आत्मबोध, भगवद्गीता, जलवायु परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण और आधुनिक जीवन की नैतिक चुनौतियाँ।

दिन का पहला आयोजन PVR INOX में हुआ, जहाँ आचार्य प्रशांत ने पहली बार वेदांत को सिनेमा जैसे आधुनिक माध्यम के ज़रिए प्रस्तुत किया। यह पहल दर्शाती है कि आध्यात्मिक विचार अब पारंपरिक सीमाओं को पार कर समकालीन मंचों पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “वेदांत कोई रूढ़ ग्रंथ नहीं, यह आज के विज्ञान, तर्क और जीवनशैली से जुड़ा हुआ दर्शन है। इसे सिनेमाघरों जैसे जनसुलभ मंचों पर लाकर हम इसे आम जनमानस तक पहुँचा सकते हैं।”

राज्य के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज — मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में हुए मुख्य व्याख्यान में आचार्य प्रशांत ने कहा, “भगवद्गीता कोई पुरातन धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आज के हर व्यक्ति के भीतर चल रही लड़ाई का समाधान है। अर्जुन की दुविधा वही है जो आज के युवा के भीतर है—कर्तव्यों को लेकर भ्रम, भय और असमंजस।” उन्होंने आत्मज्ञान को जीवन का केंद्रीय बिंदु बताया और कहा कि जब तक व्यक्ति स्वयं को नहीं जानता, तब तक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान अधूरा रहता है।“जीवन का उद्देश्य केवल नौकरी या सफलता नहीं है, बल्कि खुद को जानना और संतुलित व सजग जीवन जीना है।”

आचार्य प्रशांत ने जलवायु परिवर्तन पर आज की भोगवादी संस्कृति की तीव्र आलोचना की और कहा, “क्लाइमेट चेंज का असली कारण हमारी असंयमित इच्छाएँ हैं। और इसका समाधान मात्र आत्मज्ञान है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे उपभोग की होड़ से बाहर निकलें और पर्यावरण-जागरूकता को अपनाएँ।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए आचार्य प्रशांत ने कहा, “सशक्तिकरण केवल अधिकार या कानूनों से नहीं आता, बल्कि तब आता है जब समाज महिलाओं को केवल उनकी जैविक पहचान से परे एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में देखना शुरू करता है।” उन्होंने कहा कि जब तक मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक समानता एक दिखावा ही बनी रहेगी।

दोनों आयोजनों में युवाओं ने आचार्य प्रशांत से गहन और निजी प्रश्न पूछे—असंतोष, भविष्य की अनिश्चितता, धार्मिक भ्रम, और जीवन की दिशा को लेकर। आचार्य ने सभी प्रश्नों का उत्तर अत्यंत सहजता और स्पष्टता के साथ दिया। हर उत्तर केवल जानकारी नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और अनुभव पर आधारित रहा।
उल्लेखनीय है कि प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन के माध्यम से चल रहा यह अभियान केवल धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जो आधुनिक समाज को जागरूक, विवेकशील और संतुलित बनाने का प्रयास कर रहा है। IIT और IIM जैसे संस्थानों से शिक्षा प्राप्त आचार्य प्रशांत ने दिखाया कि तर्क और अध्यात्म एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हो सकते हैं।

भोपाल के नागरिकों और छात्रों ने इस पूरे आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक और जीवनपरिवर्तनकारी बताया। आयोजकों के अनुसार, यह पहल आने वाले समय में अन्य शहरों में भी दोहराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक आत्मबोध और जागरूकता का यह संदेश पहुँचा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

20 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस