बिजली चोरी में 6 माह की जेल और 1 लाख से अधिक का जुर्माना

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बिजली चोरी में 6 माह की जेल और 1 लाख से अधिक का जुर्माना

खबर डिजिटल/भोपाल: लटेरी की विशेष न्‍यायालय ने विद्युत चोरी के मामले में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विदिशा वृत्त के लटेरी वितरण केंद्र अंतर्गत आरोपी को 6 माह के कठोर कारावास सहित 1 लाख 7 हजार 610 रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

लटेरी न्यायालय की विशेष न्यायाधीश (विद्युत) कविता दीप खरे ने 25 अक्‍टूबर 2024 को निर्णय पारित कर आरोपी रामगोपाल शर्मा को दोषी मानते हुये छः माह के कठोर कारावास से दण्डित कर 1 लाख 7 हजार 610 रूपये प्रतिकर ( जुर्माना) अधिरोपित किया है।

इस प्रकरण में बिजली कंपनी की ओर से पैरवी अधिवक्ता केशव बाबू श्रीवास्तव लटेरी द्वारा की गई। जेई लटेरी श्री नीरज गुप्ता ने बताया कि घटना 28 फरवरी 2020 की है जब विद्युत चेंकिग टीम के जेई जगदीश लोधी, लाइनमेन सलीम खॉ, लाइन हेल्‍पर अरसद खॉ तथा श्री बब्लू कुशवाह ने विद्युत वितरण केन्द्र लटेरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसूडी में अभियुक्त रामगोपाल शर्मा निवासी ग्राम मसूडी के यहाँ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाँच हार्स पावर आटा चक्की बिना कनेक्शन लिए एल टी लाइन से सीधा तार डालकर उपयोग करना पाया गया था। जिसमें धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत विद्युत चोरी का अपराध कारित किया है।

लटेरी न्यायालय ने उक्त मामले में सुनवाई करने के बाद आरोपी रामगोपाल शर्मा को दोषी मानते हुये छः माह का कठोर कारावास तथा 1 लाख 7 हजार 610 रूपये प्रतिकर ( जुर्माना ) से दण्डित किया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस निर्णय के परिप्रेक्ष्य में सभी आम लोगों से आग्रह किया गया है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। अनधिकृत या अवैध रूप से बिजली चोरी दण्डनीय अपराध है तथा इसमें जुर्माना और कारावास का भी प्रावधान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

14 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस