घंसौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 61 रक्तदाताओं ने किया महादान

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

घंसौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 61 रक्तदाताओं ने किया महादान

घंसौर जिला सिवनी/खबर डिजिटल/ मनोज नामदेव/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया। शिविर का आयोजन क्षेत्र में सिकल सेल एनीमिया के मरीजों एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) बिशन सिंह गौड़ एवं सीबीएमओ डॉ. भारती ने पूर्व में आमजन से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि आदिवासी बाहुल्य घंसौर विकासखंड में सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है।

"रक्तदान महादान" के संदेश को आत्मसात करते हुए नागरिकों, पत्रकारों, शासकीय एवं अशासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने शिविर में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान कुल 61 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

सीबीएमओ डॉ. भारती ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर के सफल संचालन में राजाराम रायकवार (बीईई), निरंजन सराठे (बीपीएम), अवधेश गोस्वामी, एनएमए राहुल कोहले तथा लैब टेक्नीशियन सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रक्तदान कर मानवता की सेवा करने वाले सभी रक्तदाताओं की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

18 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस