Sarkari Naukri Update: 30 अप्रैल तक भर लें ये फॉर्म, वरना चूक जाएगा सरकारी नौकरी पाने का मौका

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Sarkari Naukri Update: 30 अप्रैल तक भर लें ये फॉर्म, वरना चूक जाएगा सरकारी नौकरी पाने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है. हाल के दिनों में कई विभागों और संस्थानों ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए थे, जिनकी आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. 27 से 30 अप्रैल के बीच कई भर्तियों की लास्ट डेट है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लेना चाहिए ताकि मौका हाथ से न निकल जाए.

इन जॉब्स में करें अप्लाई

प्रसार भारती के तहत दूरदर्शन केंद्र गुवाहाटी ने डीडी असम चैनल के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें रिसोर्स पर्सन, वीडियो असिस्टेंट, पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट, वेबसाइट एडिटर या सोशल मीडिया मैनेजर, कैमरा असिस्टेंट, सीजी ऑपरेटर और लाइब्रेरी या आर्काइव असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार स्पीड पोस्ट या ईमेल के जरिए आवेदन भेज सकते हैं.

इंडियन बैंक ने भी स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इस भर्ती अभियान के तहत करीब 350 पद भरे जाएंगे, जिनमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, एचआर और आर्किटेक्ट जैसी पोस्ट शामिल हैं. इसके लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 28 अप्रैल निर्धारित की गई है.

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी. इसके लिए उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है और कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे. चयनित उम्मीदवारों को लगभग 30 हजार से 35 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलने की संभावना है.

इंडिया गवर्नमेंट मिंट, जो सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत आता है, ने भी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 94 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर टेक्नीशियन और एनग्रेवर शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगी. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये रखा गया है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने एसोसिएट इंजीनियर के 29 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए उम्मीदवार के पास बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है. आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 है. चयनित उम्मीदवारों को लगभग 86 हजार से लेकर 1.1 लाख रुपये तक का मासिक वेतन दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

18 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस