Indore News: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभाली कमान… संभावित जलजनित संक्रमण से प्रभावित भागीरथपुरा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Indore News: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभाली कमान… संभावित जलजनित संक्रमण से प्रभावित भागीरथपुरा

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/भागीरथपुरा क्षेत्र में अचानक सामने आए स्वास्थ्य संकट को गंभीरता से लेते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित रहवासियों से मुलाकात की और उनकी कुशल-क्षेम जानी। साथ ही उचित समाधान का भरोसा दिलाया

बैक्टीरियल इन्फेक्शन का आशंका
महापौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बैक्टीरियल इन्फेक्शन का प्रतीत होता है, जिसके कारण क्षेत्र में कई लोगों को उल्टी-दस्त एवं लूज मोशन की शिकायत हुई है। महापौर ने जानकारी दी कि बीते कुछ दिनों में 70 से अधिक रहवासियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 30–35 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि शेष 30–35 लोग अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने रात में अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना तथा चिकित्सकों से चर्चा की। डॉक्टरों के अनुसार, संक्रमण के कारण ही लोगों में उल्टी-दस्त की समस्या देखी जा रही है।

घर-घर जाकर की लोगों से मुलाकात
दौरे के दौरान जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ‘बबलू’, स्थानीय पार्षद कमल वाघेला एवं पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी ओर नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने घर-घर जाकर रहवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। महापौर ने बताया कि आज सुबह जल आपूर्ति के सभी सैंपल लिए गए हैं। रहवासियों के अनुसार, यह संक्रमण गुरुवार और शुक्रवार के दौरान फैलना शुरू हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-mayor-pushyamitra-bhargava-poha-party/

नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील
महापौर ने नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग उबला हुआ या गर्म पानी ही पिएं। साथ ही पीएचई विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग की टीमें क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं। जिन स्थानों पर ड्रेनेज का पानी पेयजल में मिलने की आशंका है, वहां अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम भी अलग से तैनात की गई है, ताकि किसी भी रहवासी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार मिल सके। महापौर ने भरोसा दिलाया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-mayor-interacts-with-school-children-on-cleanliness/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

19 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस