NIFT में VISIONXT: ट्रेंड इनसाइट एंड फॉरकास्टिंग लैब का शुभारंभ

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

NIFT में VISIONXT: ट्रेंड इनसाइट एंड फॉरकास्टिंग लैब का शुभारंभ

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट/NIFT) भोपाल द्वारा फैशन के बदलते परिदृश्‍य और अनुसंधान को ध्‍यान में रखते हुए भारत के फैशन और खुदरा बाजार के उद्देश्‍यों की पूर्ति के लिए स्‍वदेशी पूर्वानुमान प्रणाली पर आधारित विजननेक्‍स्‍ट VISIONXT : ट्रेंड इनसाइट एंड फॉरकास्टिंग लैब का शुभारंभ किया गया। विजननेक्‍स्‍ट लैब के शुभारंभ पर राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट/NIFT) के निदेशक ले. कर्नल आशीष अग्रवाल ने बताया कि विजननेक्‍स्‍ट का मुख्य उद्देश्य भारत के फैशन परिदृश्य की विविधता और जटिलता को समाहित कर ब्रांड, व्यवसायों, डिजाइनरों, खुदरा विक्रेताओं, शिल्पकारों और बुनकरों को भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद और आवश्यकताओं के अनुकुल बनाते हुए सशक्‍त बनाना है। अग्रवाल ने कहा कि अभी तक हम पाश्चात्य संस्कृति के अनुरूप फैशन को अपना रहे थे लेकिन अब एनआईएफटी निफ्ट द्वारा जारी विजननेक्स्ट प्रयोगशाला के माध्‍यम से भारतीय फैशन को दुनियाभर में पहुंचाने के काबिल हो गए हैं। इससे भारतीय फैशल को पाश्चात्य संस्कृति वाले लोगों के साथ ही वैश्विक स्‍तर पर पूरी दुनिया द्वारा अपनाया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर विजननेक्सट https://www.visionxt.in/ और परिधि 24X25 पहली भारत-विशिष्ट द्विभाषी फैशन ट्रेंड बुक और एक वैव पोर्टल की विस्तृत जानकारी एक प्रेजेंटेशन के साथ इस विषय से में संबंधित एक डॉक्युमेंटरी के माध्‍यम से साझा की गई। इस अवसर पर निफ्ट के निदेशक ले. कर्नल आशीष अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देबोज्‍योति गांगुली, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रभारी आईटी एवं वेबमास्‍टर डॉ. हेमा दुबे, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजदीप सिंह खनूजा, प्रभारी प्रशासन श्री सिकन्‍दर बख्‍त, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों व फैशन कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों सहित विशिष्‍ट अतिथि के रूप में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) भोपाल चैप्‍टर के अध्‍यक्ष श्री मनोज द्विवेदी, सचिव श्री पंकज मिश्रा, जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्‍त निदेशक (सेवानिवृत्‍त) श्री प्रकाश साकल्‍ले एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्‍ठ सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट/NIFT की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विजननेक्‍स्‍ट नोडल अधिकारी सुश्री सुप्रिया यादव ने किया।

उल्‍लेखनीय है कि विजननेक्स्ट प्रयोगशाला भारतीय फैशन और खुदरा बाजार के लिए अद्वितीय अनुसंधान और फैशन का पूर्वानुमान प्रदान करने पर केन्द्रित प्रयोगशाला है। विजननेक्स्ट भारत को वैश्चिक स्‍तर पर फैशन के क्षेत्र में ट्रेंड फॉरकास्टिंग (रुझान पूर्वानुमान) में एक वैश्विक प्रणेता के रूप में स्थापित करते हुए वैश्विक फॉरकास्टिंग एजेंसियों पर भारत की निर्भरता को कम करने के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी में भारत की शक्ति को एआई के साथ प्रबल करेगा। इसके साथ ही विजननेक्स्ट विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रम, कार्यशालाएं और ट्रेंड से संबंधित परामर्श सेवाएं भी प्रदान करता है। विजननेक्‍स्‍ट एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इमोशनल इंटेलिजेंस (ईआई) संयोजित एक स्वदेशी फॉरकास्टिंग (पूर्वानुमान) प्रणाली है जो विशेष रूप से भारतीय बाजार की अनूठी गतिशीलता के लिए उपयुक्त है। विजननेक्‍स्‍ट लैब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इमोशनल इंटेलिजेंस (ईआई) पर आधारित पूर्वानुमान प्रणाली भारत को वैश्विक फैशन उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट/NIFT) भोपाल द्वारा फैशन के विविध आयामों को ध्‍यान में रखते हुए पहली द्विभाषी फैशन ट्रेंड बुक "परिधि 24x25" और एक वैब पोर्टल भी लॉन्‍च किया गया है। यह पोर्टल वैश्विक स्‍तर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन देने के साथ ही भारतीय संस्कृति और डिजाइन को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

17 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस