नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

पल्स पोलियो अभियान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला शीघ्र हस्तक्षेप इकाई में पोलियो ड्राप पिलाकर मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश वर्ष 2008 से आज तक पोलियो मुक्त बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों, अभिभावकों से अपील की है कि अपने नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। प्रदेश में शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को नज़दीकी पोलियो बूथ में जाकर दो बूँद ज़िंदगी की अवश्य दिलायें और देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उपस्थित जनों को पोलियो ड्रॉप और वैक्सीनेशन अभियान में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।

भारत के निर्माण में नागरिक सहयोग दें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून से प्रदेश में दस्तक अभियान शुरु किया जा रहा हैं। इस अभियान में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग का अमला घर-घर जाकर दस्तक देगा। अभियान में बच्चों की वैक्सीनेशन के साथ-साथ अन्य जाँच भी की जाएगी और आवश्यकतानुसार उपचार के व्यवस्था की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सभी नागरिक सहयोग दें। उपचार की व्यवस्था के लिए पर्याप्त अधोसंरचना और मैनपॉवर की व्यवस्था शासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपचार की व्यवस्था के संपूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए दिनचर्या में योग व्यायाम और उचित आहार को शामिल करें। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षारत चिकित्सकों से अपील की है कि ग्रामीण स्वास्थ्य  व्यवस्था दुरुस्त करने में आगे आयें।

स्वास्थ्य विभाग के अमले को नागरिक सहयोग प्रदान करें 

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि हम पोलियो से मुक्त हैं। इस अवस्था को बनाये रखने के लिए सतत सजग और सचेत रहने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य विभाग का अमला सतत कार्य कर रहा है इस अभियान में सभी नागरिकों के सहयोग की ज़रूरत है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री पटेल, विधायक भगवानदास सबनानी ने नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप पिलाई।

1 करोड़ 11 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप 

प्रदेश में पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 जून से 25 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 11 लाख 0-5 वर्ष के बच्चों को लक्षित किया गया है। प्रथम दिवस (पोलियो रविवार) 54 हजार 742 बूथ, 1237 ट्रांजिट बूथ, 6130 हाई रिस्क एरिया एवं माईग्रटरी बूथ बनाये गये हैं। जिनमें 55,958 वैक्सीनेटर्स द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जिसकी मॉनिटरिंग 7,366 सुपरवाईजरों द्वारा सुनिश्चित की जावेगी। अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन 27,271 टीमों द्वारा 1 करोड़ 28 लाख घरों का भ्रमण कर, बच्चों को पोलियो की खुराक दी जावेगी। प्रदेश में आयोजित मेला स्थलों, बजारों, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड इत्यादि स्थलों पर पोलियो दवा पिलाने हेतु 1,237 ट्रांजिट बूथ स्थापित किये गये है। साथ ही एक भी बच्चा पोलियो दवा से वंचित ना रहे इसको ध्यान में रखते हुये हाई रिस्क क्षेत्रों (यथा- ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी एवं झुग्गी बस्तियों) में 500 मोबाईल टीम की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में अभियान के लिये 1 करोड़ 45 लाख पोलियो डोज़ की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, संचालक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ अरुणा कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सकीय स्टाफ, नौनिहालों के साथ अभिभावक और आमजन उपस्थित थे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

14 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस