डिंडौरी के महावीर टोला स्कूल में शिक्षा की 'उतरी खुमारी', 60 से घटकर 15 पर सिमटी छात्रों की गिनती

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी के महावीर टोला स्कूल में शिक्षा की 'उतरी खुमारी', 60 से घटकर 15 पर सिमटी छात्रों की गिनती

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव / 'गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय' यह पंक्ति बच्चों को संस्कार देने वाले शिक्षक के सम्मान में गाई जाती है। लेकिन डिंडौरी जिले के विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला महावीर टोला में हालात इसके ठीक उलट हैं। यहाँ क्लासरूम में अक्षरों का ज्ञान कम और मदिरा की बदबू ज़्यादा बिखर रही है। आरोप है कि पाठशाला को 'मयखाना' समझ बैठे एक शिक्षक की करतूतों ने न सिर्फ सरकारी शिक्षा प्रणाली की साख दांव पर लगा दी है, बल्कि नौनिहालों के भविष्य पर भी ग्रहण लगा दिया है।

​क्लास से कट रहे बच्चे, खाली पड़ी हैं बेंचें

​शिक्षक के कथित तौर पर नशे में धुत होकर स्कूल पहुँचने का ख़ामियाज़ा सीधे तौर पर मासूम बच्चों और उनके पढ़ाई-लिखाई को भुगतना पड़ रहा है। कभी जिस स्कूल के प्रांगण में 50 से 60 बच्चों की चहक गूँजती थी, आज वहाँ सन्नाटा पसरा हुआ है। अभिभावकों में इस कदर खौफ और नाराजगी है कि वे अपने बच्चों को इस माहौल में भेजने से कतरा रहे हैं। नतीजतन, स्कूल में दर्ज संख्या अब सिमटकर महज 15 से 16 बच्चों तक रह गई है। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों का भविष्य दांव पर नहीं लगा सकते।

​प्रभारी की 'हाँ' में छिपा सच, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

​मामले ने तूल तब पकड़ा जब परेशान ग्रामीणों ने शिक्षक की हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और प्रशासन से सीधी कार्रवाई की गुहार लगाई। दिलचस्प बात यह है कि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य कुलेश कुमार परस्ते ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कैमरे पर माना कि भले ही उन्होंने शिक्षक को शराब पीते हुए न देखा हो, लेकिन कई बार उनके मुँह से आने वाली शराब की दुर्गंध से पूरा माहौल असहज हो जाता है।

​आरोप-प्रत्यारोप और विभाग की चुप्पी

​दूसरी तरफ, कटघरे में खड़े आरोपी शिक्षक ने खुद को बेकसूर बताते हुए सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि यह उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है और उन्होंने कोई मदिरापान नहीं किया। ​फिलहाल, ग्रामीणों का आक्रोश, प्राचार्य का बयान और वायरल वीडियो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि महावीर टोला के इस मंदिर में 'शिक्षा का दीया' बुझने की कगार पर है।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस पर महज कागजी खानापूर्ति करता है या कोई कड़ा कदम उठाकर महावीर टोला के नौनिहालों को फिर से ब्लैकबोर्ड की तरफ लौटने का हौसला देता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

18 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस