शहर सड़क कायाकल्प अभियान में अंतिम चरण — सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक डामरीकरण का निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

शहर सड़क कायाकल्प अभियान में अंतिम चरण — सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक डामरीकरण का निरीक्षण

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम कटनी द्वारा राज्य शासन के कायाकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित सड़क सुधार कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी क्रम में सी.एल.पी. पाठक वार्ड में सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक लगभग 41 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे डामरीकरण कार्य का बुधवार शाम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह मार्ग शहर के दो रेलवे स्टेशनों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, अतः निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि नागरिकों को लंबे समय तक सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, श्रीमती बीना संजीव बैनर्जी, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कायाकल्प निधि का योजनाबद्ध व जनहितैषी उपयोगनगर निगम कटनी को राज्य शासन द्वारा दो चरणों में कुल 12 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी। प्रथम चरण में 7 करोड़ एवं द्वितीय चरण में 5 करोड़ रुपये की लागत से शहर के 19 विभिन्न स्थलों पर सी.सी. रोड एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण कराए गए हैं।महापौर सूरी के कुशल निर्देशन में निधि का योजनाबद्ध एवं जनहितैषी उपयोग सुनिश्चित किया गया। निगम प्रशासन ने बताया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, स्थायित्व और प्राथमिकता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे नगरीय अधोसंरचना सुदृढ़ हो और नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

इन प्रमुख स्थलों पर हुए विकास कार्यप्रथम चरण में संत कंवरराम वार्ड, एन.के.जे. बजरिया, वार्ड क्रमांक 2, कटनी नदी पुल से बस स्टैंड मार्ग, पीर बाबा से बिलहरी तिराहा, बाबा नारायण शाह गेट से इमलिया रोड, कटनी रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक, मंगल नगर रोड से गायत्री नगर पुलिया सहित अनेक क्षेत्रों में सी.सी. रोड एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण किए गए।द्वितीय चरण में बाबा नारायण शाह वार्ड, हेमू कालाणी वार्ड, मानसरोवर मुक्तिधाम, माधव नगर मेन बाजार रोड, अमीरगंज क्षेत्र, सुधार न्यास कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 42 सहित विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण कराए गए हैं। सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक डामरीकरण कार्य भी गुरुवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा। महापौर ने शासन का किया आभार व्यक्तमहापौर प्रीति संजीव सूरी ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त राशि से नगर की सड़कों का समुचित विकास संभव हुआ है। उन्होंने भविष्य में भी नगर विकास के लिए इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

18 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस