पर्वतारोही ज्योति रात्रे की माउंट विंसन के हाई कैंप तक पहुंचने की कहानी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पर्वतारोही ज्योति रात्रे की माउंट विंसन के हाई कैंप तक पहुंचने की कहानी

खबर डिजिटल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की 55 वर्षीय पर्वतारोही ज्योति रात्रे अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन चढ़ने से मजह कुछ दूरी से रह गयी। 4,892 मीटर ऊँचे माउंट विंसन के 3,780 मीटर की ऊचाई पर स्थित हाई कैंप तक पहुंचकर अत्यधिक ठंड (-52 डिग्री सेल्सियस) विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा संबंधी कड़े नियमों के कारण उन्‍हें अंतिम चढाई से पहले वापस लौटना पड़ा। पूर्व में दक्षिण अमेरिका के माउंट अकोंकागुआ भी कठिन चढाई और मौसम ख़राब होने के कारण नहीं हो पाया था समिट। ज्योति 14 दिसंबर को मुंबई से अंटार्कटिका के लिए रवाना हुई थीं। ज्योति ने कड़ी ठंड और तेज बर्फीली हवाओं के बीच इस कठिन चढ़ाई का सामना किया।
दुर्गम रास्ते और कठिन चुनौतियां

ज्‍योति रात्रे का हाई कैम्प तक का यह सफर शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। बेस कैंप से लो कैंप तक 10 किलोमीटर की दूरी और 25 किलो वजनी स्लेज खींचना एवं 15 किलो वजनी बैग पीठ पर ले कर जाना चुनौतीपूर्ण रहा। इसके पश्‍चात लो कैंप से हाई कैंप तक का सफर और भी कठिन रहा। साथ गए सभी ट्रैकर्स को कट-ऑफ टाइम के भीतर रस्सियों के सहारे चढ़ाई करनी थी। लगभग 50 से 60 डिग्री की ढलान पर 1200 मीटर का एलिवेशन पार करना, जहां तेज़ ठंडी हवाएं और -40 डिग्री सेल्सियस का तापमान भी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

एक प्रेरणादायक प्रयास
इन मुश्किल परिस्थितियों में हाई कैंप तक पहुंचना भी एक उपलब्धि है। ज्योति का यह निर्णय कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी, उनके अनुभव और परिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “यह यात्रा कठिन थी, लेकिन हाई कैंप तक पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है। पहाड़ कभी-कभी आपकी ताकत और धैर्य की परीक्षा लेते हैं। ऐसे समय में सुरक्षित लौटने का निर्णय भी सफलता का ही हिस्सा है।

पहले की उपलब्धियां और दृढ़ संकल्प

ज्योति रात्रे ने सात शिखरों (Seven Summits) में से चार शिखरों पर समिट किया है। इनमें माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट एल्ब्रुस (यूरोप), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका) तथा माउंट कोसिउज़्को (ऑस्ट्रेलिया) शामिल हैं।

दृढ़ता का संदेश

माउंट विंसन की इस चढ़ाई से यह संदेश मिलता है कि सफलता केवल शिखर तक पहुंचने में नहीं है, बल्कि प्रयास, धैर्य और सही निर्णय लेने की क्षमता में भी है। उनकी यह यात्रा सभी को प्रेरित करती है कि कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

14 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस