MP कैबिनेट के बड़े फैसले: तबादलों की समय-सीमा बढ़ी, मजरा-टोला सड़क योजना को मंजूरी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: तबादलों की समय-सीमा बढ़ी, मजरा-टोला सड़क योजना को मंजूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में जहां तबादलों की समय-सीमा को 17 जून 2025 तक बढ़ाया गया, वहीं आदिवासी क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने के लिए 'मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना' शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा महाराष्ट्र से आने वाली तुअर दाल पर मंडी टैक्स में छूट और जिला विकास सलाहकार समिति के गठन को भी हरी झंडी दी गई।

तबादला नीति में बदलाव, अब 17 जून तक होंगे ट्रांसफर

प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण की समय-सीमा अब 10 जून से बढ़ाकर 17 जून कर दी गई है। यह निर्णय शिक्षा विभाग का पोर्टल समय पर तैयार न होने के कारण लिया गया। कई मंत्रियों ने इस मुद्दे को कैबिनेट में उठाया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तबादला अवधि बढ़ाने का विरोध किया, लेकिन माना कि शिक्षा विभाग की तकनीकी बाधा के चलते अन्य विभागों को भी इसका लाभ मिल गया।

आदिवासी बसाहटों तक पहुंचेगा विकास

कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना’ को मंजूरी दी है, जिसके तहत प्रदेश के दुर्गम और आदिवासी क्षेत्रों की 20600 बस्तियों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। 30900 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। योजना का बजट 21600 करोड़ रुपये निर्धारित किया या है। डामर और सीसी रोड का निर्माण होगा। सड़क निर्माण में पीएम सड़क योजना की शर्तें लागू होंगी। कलेक्टर, सांसद, जनप्रतिनिधियों की सलाहकार समिति निर्माण स्थलों पर निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों से अपने क्षेत्रों में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने को कहा है।

तुअर दाल पर मंडी टैक्स में छूट

प्रदेश में तुअर दाल की आपूर्ति महाराष्ट्र से होती है, जिस पर मंडी टैक्स लागू था। अब दाल मिल एसोसिएशन के अनुरोध पर महाराष्ट्र से आने वाली तुअर दाल को मंडी टैक्स से छूट देने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य की दाल मिलों को प्रोत्साहन मिलेगा और दाल की कीमतों में राहत की उम्मीद है.

हर जिले में बनेगी 'जिला विकास सलाहकार समिति'

प्रदेश सरकार ने हर जिले में विकास की दिशा तय करने के लिए 'जिला विकास सलाहकार समिति' के गठन को मंजूरी दी है। इसमें अध्यक्ष: मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष: प्रभारी मंत्री और समिति में 20 सदस्य होंगे, जिनमें सभी जनप्रतिनिधि और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह समिति विकास का रोडमैप तैयार करेगी और सरकार को सुझाव देगी।
आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए फंड भी जारी करेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

17 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस