मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें  - अनुपम राजन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें  - अनुपम राजन

भोपाल : प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब सभी चार चरणों की मतगणना आगामी मंगलवार 4 जून को होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मंगलवार को प्रदेश के सभी 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उन्हें मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी हाई लेवल ऑफ अलर्टनेस बनाये रखें और मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें। 

मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मीडियाकर्मी भी सिर्फ मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल ले जा सकेंगे। पावर बैक-अप प्लान और जनरेटर आदि की व्यवस्था भी चालू हालत में तैयार रखें। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की निगरानी के लिये एक राजपत्रित अधिकारी की तैनाती करें। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को सूचित करें। मतगणना से एक दिन पहले अपनी तैयारियों की जानकारी देने के लिये मीडिया ब्रीफिंग भी कर लें।  

31 मई तक प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि मतगणना कर्मियों को दिया जा रहा गणना कार्य का प्रशिक्षण 31 मई तक पूरा कर लें। गणना कर्मियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित करें, कि गणना करते वक्त उन्हें सभी प्रोटोकॉल्स का अक्षरश: पालन करना है।   

अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

अनुपम राजन ने प्रदेश में चारों चरणों की शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं और संसाधन उपलब्ध रहें‍। तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर ठंडा पानी, कूलर, पंखे, मेडिकल किट, एम्बुलेंस, अग्नि शमन यंत्र, फायर ब्रिगेड सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर लें। मतगणना स्थल पर बिजली की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करें। 

सबसे अधिक 24 राउंड की पवई विधानसभा में होगी मतों की गिनती
लोकसभा क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत पन्ना जिले की पवई विधानसभा में सबसे अधिक 24 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। यहां 14 टेबलें लगाई जाएगी।

सबसे कम 11 राउंड की सेवड़ा विधानसभा में होगी मतों की गिनती

सबसे कम 11 राउंड में मतों की गिनती भिंड लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दतिया जिले की सेवड़ा विधानसभा में होगी। यहां पर 20 टेबलें लगाई जाएंगी।

यहां लगाई जाएंगी सबसे अधिक 28-28 टेबलें

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत चार जून को होने वाली मतगणना के दौरान सबसे अधिक टेबलें लोकसभा संसदीय क्षेत्र बालाघाट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र सिवनी, मंडला लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र केवलारी, लखनादौन और विदिशा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र बुदनी में लगाई जाएंगी। यहां पर क्रमश: 28-28 टेबलें लगाई जाएंगी।

52 जिलों में बनाए गए हैं मतगणना केंद्र

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, श्योपुर, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मुरैना, शासकीय आईटीआई, भिंड, एम.एल.बी आर्ट एवं कॉमर्स महाविद्यालय, ग्वालियर, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दतिया, श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुना, विधि महाविद्यालय, अशोकनगर, शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, न्यू कैंपस टीकमगढ़, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी, शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक-1, छतरपुर, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दमोह, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पन्ना, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट नं. 1, सतना, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, रीवा,

एसजीएस शासकीय (स्वायत्त) महाविद्यालय, सीधी, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पचोर, बैढ़न, सिंगरौली, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, शहडोल, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परसवार, अनूपपुर, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उमरिया, कृषि उपज मण्डी (पहेरुआ) कटनी, ऑडिटोरियम एंड इंजीनियरिंग भवन, जेएनकेवीवी परिसर, जबलपुर, शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय, डिंडोरी, शासकीय रानी फूलकुमर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मंडला, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बालाघाट, शासकीय पॉलिटेक्निक सिवनी, कृषि उपज मंडी समिति, नरसिंहपुर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा, जयवंती हास्कर शासकीय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय, बैतूल, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा, शासकीय आई.टी.आई. नर्मदापुरम, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रायसेन, शासकीय मॉडल महाविद्यालय विदिशा,

पुरानी केंद्रीय जेल, भोपाल, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, आगर मालवा, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, शाजापुर, सेंट्रल स्कूल बी.एन.पी. देवास, श्री हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन मॉडल डिग्री महाविद्यालय, खंडवा, शासकीय डाइट महाविद्यालय, बुरहानपुर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन, एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल, बड़वानी, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीराजपुर, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, झाबुआ, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, धार, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, इंदौर, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, उज्जैन, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय न्यू विंग, रतलाम, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में मतगणना केंद्र बनाया गया है।

वीसी में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे, श्री तरूण राठी एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला उपस्थित थे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

12 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस