तेंदुए के हमले में बालक की मौत पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक संजय पाठक ने गहन दुख व्यक्त किया, पीड़ित परिवार को 8 लाख की तात्कालिक सहायता दी जाएगी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

तेंदुए के हमले में बालक की मौत पर सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, विधायक  संजय पाठक ने गहन दुख व्यक्त किया, पीड़ित परिवार को 8 लाख की तात्कालिक सहायता दी जाएगी

खबर डिजिटल कटनी - विजयराघवगढ़ के ग्राम घुनौर में आज दुखद घटना में तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय बालक की मृत्यु पर क्षेत्रीय सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा तथा विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने गहन दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है। सांसद श्री शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता दी जाएगी। विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम घुनौर में आज मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम के बाहरी क्षेत्र में खेल रहे 10 वर्षीय बालक राज कोल पर अचानक तेंदुआ ने हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया, अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक गांव के पास ही खेल रहा था, तभी झाड़ियों की ओर से अचानक तेंदुआ निकलकर आया और बच्चे को दबोचते हुए जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल वन विभाग एवं पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने वन विभाग के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) श्री गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारियों से सम्पर्क करते हुए   सर्च ऑपरेशन शुरू करने का आग्रह किया ।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। और कुछ देर खोजने के बाद पास की झाड़ियों से बच्चें की बरामद किया । वन विभाग द्वारा तेंदुए की तलाश के लिए पगमार्क, ड्रोन एवं अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।विधायक संजय पाठक ने तत्काल फोन पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह,मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह से बात करते हुए घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए एवं आदिवासी बालक राज कोल की दुखद घटना में हुए निधन पर शोक व्यक्त किया और अपने संदेश में कहा कि बालक की तो हम वापस नहीं ला सकते पर पर दुखी परिवार की शासन से हर तरह से मदद कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने डीएफओ गौरव शर्मा से बात कर परिवार की मदद एवं विजयराघवगढ़ विधानसभा का बहुत बड़ा हिस्से में वन्य जीवों की सक्रियता को देखते हुए तत्काल रूप से  वन्य जीवों एवं मानव के बीच टकराव को रोकने के लिए फॉरेस्ट गार्ड, बीट गार्ड की पैट्रोलिंग बढ़ाने का आग्रह किया जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।*सांसद ने जताया शोक, हर संभव मदद का दिया भरोसा, अधिकारियों से की बात*तेंदुए के हमले से 10 वर्षीय बालक राज पिता दशरथ की हुई दर्दनाक मृत्यु पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों से ली। श्री शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये की तात्कालिक मदद दी जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है। सांसद श्री शर्मा ने इस घटना को अत्यंत स्तब्ध करने वाला बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को और भी आर्थिक सहायता दिलाने के लिए जिला प्रशासन एवं वन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय वन्य जीव को पकड़ने के लिए संबंधित उच्चाधिकारियों से भी समन्वय कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए वन क्षेत्रों के समीप निवास करने वाले नागरिकों से सतर्क रहने, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने तथा किसी भी वन्यजीव गतिविधि की तुरंत सूचना वन विभाग अथवा प्रशासन को देने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

19 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस