इंदौर में काहो डायग्नोस्टिकॉन 2026 का भव्य शुभारंभ, पेशेंट सेफ्टी और इनोवेशन पर राष्ट्रीय मंथन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में काहो डायग्नोस्टिकॉन 2026 का भव्य शुभारंभ, पेशेंट सेफ्टी और इनोवेशन पर राष्ट्रीय मंथन

इंदौर/ खबर डिजिटल/ शहर में काहो (मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य सेवा संगठनों का संघ) द्वारा आयोजित काहो डायग्नोस्टिकॉन 2026 का प्रभावशाली शुभारंभ हुआ। लोकमाता देवी अहिल्या सभागृह, डीएवीवी में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का पहला दिन पूरी तरह डायग्नोस्टिक पेशेंट सेफ्टी, गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों पर केंद्रित रहा। मध्य प्रदेश में पहली बार डायग्नोस्टिक पेशेंट सेफ्टी को केंद्र में रखकर इस स्तर की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन में देशभर से 1500 से अधिक हेल्थकेयर, डायग्नोस्टिक प्रोफेशनल्स और छात्र शामिल हुए। लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जबकि मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला वर्चुअल रूप से जुड़े। इस अवसर पर क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया और काहो के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए।

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत डॉ. विनिता कोठारी के उद्घाटन वक्तव्य से हुई

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत डॉ. विनिता कोठारी के उद्घाटन वक्तव्य से हुई, जिसमें उन्होंने गुणवत्ता को साझा जिम्मेदारी बताते हुए इस मंच को बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। काहो डायग्नोस्टिक डिवीजन की चेयरमैन डॉ. अपर्णा जयराम ने स्वागत संबोधन दिया। दीप प्रज्वलन समारोह में स्वास्थ्य और अकादमिक जगत के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कई विषयों पर गहन चर्चा

पहले दिन कुल 13 तकनीकी और विचारात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पेशेंट सेफ्टी, लैब क्वालिटी, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लड सेफ्टी, बायोमार्कर, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स और सस्टेनेबल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाएं ही मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली की नींव हैं।

निःशुल्क प्रदान की जाएगी

काहो ने यह भी घोषणा की कि पेशेंट सेफ्टी से जुड़ी ट्रेनिंग अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स को निःशुल्क प्रदान की जाएगी। पहले दिन की चर्चाओं ने यह साबित किया कि काहो डायग्नोस्टिकॉन 2026 भारत में मरीज-केंद्रित और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सशक्त राष्ट्रीय पहल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

17 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस