युवाओं के लिए खुशखबरी: अब प्रदेश में ही मिलेगा विमान चलाने की ट्रेनिंग

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

युवाओं के लिए खुशखबरी: अब प्रदेश में ही मिलेगा विमान चलाने की ट्रेनिंग

Youth Good News: मध्यप्रदेश में मोहन सरकार द्वारा तीन हवाई सेवा आरंभ की जा रही है। जिसमें मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा, प्रदेश के ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, मैहर, सलकनपुर, दतिया धार्मिक तीर्थ स्थलों पर जाने के लिए पीएम श्री धार्मिक पर्यटन सेवा और सामान्य यात्रा के लिए भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा आरंभ की जा रही है। प्रारंभ में दो ज्योतिर्लिंगों, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को धार्मिक पर्यटन सेवा से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के युवा हेलीकॉप्टर और विमान चलाना सीखें, इस उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण व कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं, इसके अंतर्गत जिलों में उपलब्ध हवाई पट्टियों का उपयोग युवाओं को पॉयलेट के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के सहयोग से देश का पहला हेलीकॉप्टर पायलट ट्रेंनिंग स्कूल खजुराहो में आरंभ किया गया है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि जहां-जहां हवाई पट्टियां हैं, वहां-वहां पायलट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट, निकटवर्ती विश्वविद्यालय के माध्यम से डिग्री और डिप्लोमा जारी करें। इस पहल से प्रदेश में रोजगार परक शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा और निवेश भी आकर्षित होगा। संपूर्ण विश्व के लोगों के लिए मध्य प्रदेश आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

वायु सेवा से संपूर्ण प्रदेश में आवागमन सरल होगा। ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर दोनों ज्योतिर्लिंगों को वायु सेवा से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। कोशिश है कि इंदौर अथवा भोपाल से कम समय में दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन हो सकें। ओरछा, सलकनपुर, कटनी व दतिया जैसे धार्मिक स्थलों को भी एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।

संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र पर्यटन के नक्शे में जुड़ जायेंगे। जिसका फायदा स्थानीय लोगों को होगा और रोजगार के नये अवसर सर्जित होगे। राज्य शासन पर्यटकों की सुविधाओं में विस्तार, पहुँच में सुगमता और सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। यह मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में नयी ऊँचाईयों को छूने वाला प्रयोग है। इससे प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास के नये आयाम खुलेंगे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

20 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस