Monthly Archives: May, 2026

BJP Leader Died: भाजपा नेता की दर्दनाक मौत! स्कॉर्पियो ने कुचला, हत्या के एंगल से जांच शुरू

BJP Leader Died: भाजपा नेता की दर्दनाक मौत! स्कॉर्पियो ने कुचला, हत्या के एंगल से जांच शुरू

मध्य प्रदेश के दमोह में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह बाइक से गांव जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. घटना के बाद भाजपा नेताओं और राजपूत समाज के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

डॉ आशा शर्मा13 May 2026
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव! मध्य प्रदेश के इन नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव! मध्य प्रदेश के इन नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी जल्द अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार कर सकती है. इस महीने के अंत तक नई टीम की घोषणा होने की संभावना है. मध्य प्रदेश के कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं, जिनमें इंदौर भाजपा संगठन के नेताओं को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

डॉ आशा शर्मा13 May 2026
MP Election Commission Action: भोपाल समेत कई जिलों के नेता चुनाव लड़ने से बाहर, 3500 पर गिरी गाज, जानें नाम

MP Election Commission Action: भोपाल समेत कई जिलों के नेता चुनाव लड़ने से बाहर, 3500 पर गिरी गाज, जानें नाम

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने 2022 नगरीय निकाय चुनाव में खर्च का हिसाब तय समय पर जमा नहीं करने वाले करीब 3500 पूर्व प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित कर दिया है. कई नेताओं पर 2 से 5 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है, जिसका असर 2027 के निकाय और पंचायत चुनावों पर पड़ेगा. आयोग ने ऑनलाइन सुनवाई के जरिए उम्मीदवारों को मौका दिया, लेकिन अधिकांश संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. भोपाल में भी 82 उम्मीदवारों पर कार्रवाई हुई है. आयोग का कहना है कि यह कदम चुनावी पारदर्शिता बनाए रखने और धनबल पर नियंत्रण के लिए उठाया गया है.

डॉ आशा शर्मा12 May 2026
MP के 24 हजार मंदिर पुजारियों को सरकार दे रही मानदेय, जानिए किसे कितने पैसे मिलते हैं

MP के 24 हजार मंदिर पुजारियों को सरकार दे रही मानदेय, जानिए किसे कितने पैसे मिलते हैं

मध्य प्रदेश में सरकार की देखरेख वाले 24 हजार से अधिक मंदिरों के पुजारियों को हर महीने मानदेय दिया जाता है. 2022 में मानदेय बढ़ाने के बाद अब तक करीब 120 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं.

डॉ आशा शर्मा12 May 2026
Milk Testing App: अब मोबाइल ऐप से होगी दूध की जांच, प्रोसेस जान लें और मिलावट से बचें

Milk Testing App: अब मोबाइल ऐप से होगी दूध की जांच, प्रोसेस जान लें और मिलावट से बचें

इंदौर दुग्ध संघ ने दूध संग्रह व्यवस्था को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए मोबाइल आधारित टेस्टिंग ऐप लागू करने की शुरुआत की है. नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा विकसित इस ऐप के जरिए दूध की गुणवत्ता की जांच तुरंत की जा सकेगी. फील्ड स्टाफ को इसके संचालन और डेटा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. ऐप फैट, एसएनएफ समेत अन्य गुणवत्ता मानकों की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराएगा, जिसे किसानों और प्लांट स्टाफ दोनों के साथ साझा किया जाएगा. इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनने की उम्मीद है.

डॉ आशा शर्मा12 May 2026
MP Rajya Sabha Election 2026. कांग्रेस को सताने लगा 7 विधायकों की क्रॉस वोटिंग का डर, मचेगा बड़ा खेल?

MP Rajya Sabha Election 2026. कांग्रेस को सताने लगा 7 विधायकों की क्रॉस वोटिंग का डर, मचेगा बड़ा खेल?

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह का कार्यकाल खत्म होने से तीन सीटों पर चुनाव होना है. विधानसभा संख्या बल के हिसाब से दो सीटें बीजेपी और एक कांग्रेस को मिलती दिख रही है, लेकिन कांग्रेस को करीब सात विधायकों की क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है.

डॉ आशा शर्मा12 May 2026