Monthly Archives: July, 2026

MP BJP में बड़ा संगठन विस्तार, हेमंत खंडेलवाल ने घोषित की IT विभाग की नई टीम
मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार के तहत आईटी विभाग की नई टीम की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की. पार्टी का उद्देश्य डिजिटल संगठन को मजबूत करना, सोशल मीडिया नेटवर्क को प्रभावी बनाना और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देना है. भाजपा का मानना है कि नई टीम पार्टी की योजनाओं और नीतियों को डिजिटल माध्यमों से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएगी.

MP Jitu Patwari Audio: 'न शिवराज से डरता हूं, घाट-घाट का पानी पिया है, बेखौफ पटवारी का कथित ऑडियो वायरल
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक पटवारी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऑडियो में अभद्र भाषा और नेताओं पर विवादित टिप्पणी करने का दावा किया जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वायरल ऑडियो के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं और मामले की जांच की मांग उठ रही है.

MP Politics: हेमंत खंडेलवाल का बड़ा फैसला, BJP OBC मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जारी सूची में विभिन्न जिलों के लिए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन नियुक्तियों को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

MP Congress Organization: जीतू पटवारी का बड़ा फैसला! इस जिले में कांग्रेस ने बदले 9 नगर अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने धार जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नौ नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंजूरी के बाद जारी सूची में धरमपुरी, धामनोद, माण्डव, कुक्षी, डही, मनावर, बदनावर, सरदारपुर और राजगढ़ के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है.





