Monthly Archives: August, 2026

Ram Mandir CEO Selection: राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO! पूर्व IPS और पूर्व DM समेत 18 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जल्द ही अपना पहला चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO मिल सकता है. इस पद के लिए देशभर से 5300 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 18 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है. चार दिनों तक चलने वाली चयन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो गई है.

Voter List Name Check: अब वोटर ID के लिए नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर! ECI ने लॉन्च किया एक प्लेटफॉर्म, घर बैठे होंगे काम
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जहां वोटर लिस्ट में नाम खोजने, नया पंजीकरण कराने, आवेदन की स्थिति जानने और डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी. प्लेटफॉर्म पर उम्मीदवारों की जानकारी, शपथ पत्र, चुनाव अधिकारियों से संपर्क, BLO से कॉल बुक करने और चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध है. ECINET की शुरुआत 22 जनवरी 2026 को की गई थी, जिसका उद्देश्य मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों और राजनीतिक दलों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है.

स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद
भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है. शहर के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. हालांकि शिक्षकों और अन्य स्कूल कर्मचारियों को अपने कार्यालय में उपस्थित रहना होगा.

Blinkit Store में मिली गंदगी और कॉकरोच! काजू कतली में मिले कीड़े और फफूंद... महाराष्ट्र FDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस
महाराष्ट्र FDA ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित Blinkit के डार्क स्टोर में गंदगी, कॉकरोच, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री और हाइजीन से जुड़ी कई कमियां मिलने के बाद फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया. वहीं बुलढाणा के Reliance Retail आउटलेट से फफूंद और जीवित कीड़े मिलने की शिकायत के बाद काजू कतली के 54 बॉक्स जब्त किए गए. FDA ने मिठाई के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं. रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

MP Ladli Behna Yojana: 35 लाख हितग्राहियों के खातों में पहुंचे ₹211 करोड़, CM मोहन यादव ने किया ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को आर्थिक सहायता ट्रांसफर की. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी की लाड़ली बहना योजना के तहत 22 लाख महिलाओं के खातों में 99 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि भेजी गई.

UP BJP Mission 2027: जिलाध्यक्षों के बाद अब जिला टीम का ऐलान, नेताओं की सिफारिशें तेज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी तेज कर दी है. प्रदेश स्तर पर टीम बनने के बाद अब पार्टी का ध्यान जिला संगठनों पर है. करीब आठ से नौ जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन उनकी पूरी टीम का गठन अभी बाकी है. हाथरस, अंबेडकर नगर, देवरिया, चंदौली और गोरखपुर महानगर समेत कुछ जिलों में जल्द नई टीम घोषित होने की संभावना है.



