Monthly Archives: September, 2026

MP News: बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ला रही नया नियम, इन जिलों से होगी शुरुआत
मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार 'No Insurance, No Fuel' व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है. प्रस्तावित सिस्टम के तहत पेट्रोल पंपों पर आधुनिक कैमरों से वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर इंश्योरेंस की स्थिति जांची जाएगी. बिना वैध बीमा वाले वाहनों के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को अलर्ट भेजने की व्यवस्था की जा सकती है. शुरुआत में यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उन चुनिंदा जिलों में लागू होगा, जहां बिना बीमा वाले वाहनों की संख्या ज्यादा है. इसके साथ ही भोपाल, इंदौर और उज्जैन में Zero Fatality District कार्यक्रम पर भी काम किया जाएगा. सड़क हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट हटाने, घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं. सरकार के अनुसार 2026 के पहले छह महीनों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में सड़क हादसों में करीब 800 मौतें कम हुई हैं.

Double Decker Bus: अब खुले आसमान के नीचे डबल डेकर बस से घूम सकेंगे MP वाले, जानें रूट और पूरा प्लान
इंदौर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ओपन डबल डेकर टूरिस्ट बस सेवा शुरू करने की तैयारी है. विदेशों की तर्ज पर प्रस्तावित इस बस की ऊपरी मंजिल खुली होगी, जिससे पर्यटक सफर के दौरान शहर और आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे. शुरुआती योजना में इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर को शामिल किया जा रहा है. इंदौर के संभावित पर्यटन सर्किट में पातालपानी समेत आसपास के प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को जोड़े जाने की संभावना है. पर्यटन विभाग ने निजी बस ऑपरेटरों से बस के मॉडल, रूट और संचालन को लेकर प्रस्ताव मांगे हैं. प्रस्ताव मिलने के बाद पर्यटकों की संख्या, सड़क की स्थिति और पर्यटन स्थलों की दूरी जैसे पहलुओं का आकलन करके रूट तय किए जाएंगे. मंजूरी के बाद बस सेवा शुरू होगी, जिससे पर्यटकों को शहर घूमने के साथ आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का आसान और मनोरंजक विकल्प मिल सकेगा.666666

MP Election News: मध्यप्रदेश में खाली पदों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन से रिजल्ट तक पूरा शेड्यूल
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायतों के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. 29 सितंबर को मतदान होगा, जबकि नामांकन प्रक्रिया 8 से 15 सितंबर तक चलेगी.

LPG Price Hike: सितंबर की पहली तारीख को महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें नए रेट
1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़ गए हैं. हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले LPG सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

PhonePe का बड़ा ऐलान! बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम
PhonePe ने फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए UPI 123Pay सेवा शुरू करने की घोषणा की है. इसके जरिए बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी UPI से भुगतान किया जा सकेगा और सीमित 2G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी लेनदेन की सुविधा मिलेगी.

Sugar Price: चीनी के दाम में 30% की भारी गिरावट, 67 से सीधे ₹47 किलो हुआ मिल रेट, जानें कब सस्ती होगी आपके बाजार में
चीनी की कीमतों में मिल स्तर पर करीब 30 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 18 अगस्त को 67 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा मिल रेट अब घटकर करीब 47 रुपये प्रति किलो रह गया है. हालांकि, इसका फायदा अभी खुदरा ग्राहकों को मिलने में समय लग सकता है, क्योंकि दुकानदारों के पास महंगे दाम पर खरीदा हुआ पुराना स्टॉक मौजूद है. उद्योग सूत्रों के मुताबिक खुदरा कीमतों में गिरावट का असर दिखने में करीब 10 दिन लग सकते हैं. सरकार ने निर्यात के लिए तैयार की गई रिफाइंड चीनी को घरेलू बाजार में बेचने की अनुमति भी दी है, जिससे आने वाले दो महीनों में करीब 3 से 3.5 लाख टन चीनी बाजार में आ सकती है. इसके अलावा 1 सितंबर से बड़े थोक खरीदारों के लिए स्टॉक रखने के नियम भी सख्त किए गए हैं.


