व्यापार•

एचएमडी ने एचएमडी 105 4जी और एचएमडी 110 4जी के साथ पेश किया यूट्यूब वाला फोन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

एचएमडी ने एचएमडी 105 4जी और एचएमडी 110 4जी के साथ पेश किया यूट्यूब वाला फोन

नई दिल्ली : एचएमडी ने एचएमडी 105 4जी और एचएमडी 110 4जी फोन लॉन्च किया है, जिसे लेकर बेहद उत्साह है। इसे क्लाउड फोन ऐप के जरिये हर किसी को यूट्यूब, यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब शॉर्ट्स जैसी आधुनिक सुविधा और मनोरंजन प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो आपको जब भी जरूरत हो, मनोरंजन और जानकारी प्रदान करता है।

ये फोन इस तरह अलग हैं कि इनसे प्री-लोडेड ऐप के ज़रिए बिना इंटरनेट एक्सेस के सुरक्षित तरीके से यूपीआई ट्रांज़ैक्शन किया जा सकता है। चाहे अपने किसी परिजन को पैसे भेजना हो या किराने का सामान खरीदना हो, इन फोन से यह सब आसान और सुरक्षित बन जाता है, चाहे आप कहीं भी हों।

हमारी 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ मन की शांति का अनुभव करें, जो विश्वसनीयता के साथ सुकून प्रदान करती है। ये फीचर फोन सिर्फ संचार के उपकरण ही नहीं हैं बल्कि ये आपके लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों से जुड़े रहने के माध्यम हैं और यह सुनिश्चित करते हैं आप दुनिया से जुड़े रहें।

एचएमडी इंडिया एंड एपीएसी के सीईओ एवं वीपी, श्री रवि कुंवर ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा- "एचएमडी 105 4जी और एचएमडी 110 4जी फीचर फोन स्टाइलिश नए डिज़ाइन, यूट्यूब और यूपीआई क्षमता के ज़रिये मनोरंजन की सुविधा के साथ भारत में ताज़ातरीन नवोन्मेष पेश करने की हमारी विरासत के प्रतीक हैं। ये फोन नवोन्मेष के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की मिसाल हैं, जो आवश्यक कनेक्टिविटी को यूपीआई इंटीग्रेशन और यूट्यूब पहुंच जैसी उन्नत सुविधाओं के साथ जोड़ते हैं। हम इन आधुनिक सुविधाओं को ग्राहकों के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी को जुड़े रहने, मनोरंजन करने और सशक्त होने का अवसर मिले। इस लॉन्च के साथ हमारा उद्देश्य है, डिजिटल पहुंच के लिहाज़ से जो अंतर है उसे पाटना और हमारे फीचर फोन लेने वाले सभी लोगों को वित्तीय पहुंच प्रदान करना।"

ये फोन क्यों मायने रखते हैं:

 • आधुनिक डिज़ाइन: ये फोन टिकाऊ और आरामदेह हैं, ये फोन पकड़ने और उपयोग करने में आसान हैं, जो आपके दैनिक जीवन में सहजता से फिट हो जाते हैं।

• लंबे समय तक चलने वाली बैटरी: 1450 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के साथ लंबे समय तक कनेक्ट रहें जो आपके लिए हमेशा तैयार है।

• मल्टीमीडिया सुविधाओं की मेजबानी: एमपी3 प्लेयर, वायरलेस एफएम रेडियो, 32 जीबी एसडी कार्ड सपोर्ट, फोन टॉकर।

• बहुभाषा समर्थन: 13 इनपुट भाषाओं और 23 भाषाओं के रेंडरिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध, देश भर के लोगों के लिए कनेक्ट करना आसान बनाता है।

• उपलब्धता और कीमत: एचएमडी 105 4 जी ब्लैक, सायन और पिंक जैसे स्टाइलिश रंगों में और एचएमडी 110 4जी टाइटेनियम और नीले रंग में उपलब्ध है। रिटेल स्टोर, ई-कॉमर्स साइट्स और एचएमडी .कॉम पर एचएमडी 105 4जी 2199 रुपये और एचएमडी 110 4जी 2399 रुपये में उपलब्ध है।

एचएमडी फीचर फोन बाज़ार में मज़बूत स्थिति बरकरार रखते हुए सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह लॉन्च देश भर के लोगों को जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना