खेलकूद•

खेल का बजट 258 करोड़ बढ़ा, साई को 66 करोड़ की चपत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

खेल का बजट 258 करोड़ बढ़ा, साई को 66 करोड़ की चपत

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खेल बजट में तो बढ़ोतरी की है लेकिन साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का बजट 66 करोड़ रुपये घटा दिया है। खेल मंत्रालय के बजट में इस बार 258 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। 2017-18 के वित्त वर्ष में यह रकम 1938.16 करोड़ थी, जबकि 2018-19 के लिए यह रकम 2196.36 करोड़ रुपये रखी गई है। साई को पिछले बजट में कुल 495.73 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार उसे 429.56 करोड़ रुपये से संतोष करना होगा। खेल बजट की मद में साई की रकम में कटौती खेल जगत से जुड़े लोगों को हैरान करने वाली है। सरकार का पूरा जोर खेलो इंडिया प्रोजेक्ट पर दिख रहा है। पिछले साल इस मद में 350 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन इस बार 520.09 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

मोदी सरकार इस योजना के तहत देश में खेलों के विकास का खाका तैयार कर रही है। बजट से साफ दिख रहा है कि सरकार अपने ध्येय को संजीदगी से ले रही है। खेलो इंडिया की मद में दी जाने वाली रकम कुल बजट का 23.67 फीसद है। बजट में जो बात हैरान करने वाली है, वह जम्मू-कश्मीर में खेलों के विकास के लिए दी जाने वाली रकम में कटौती है। पिछले साल वहां के लिए 75 करोड़ दिए गए थे, जबकि इस बार इसमें कुल 50 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए हैं।

नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशनों के बजट में 40 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। 2017-18 में इस मद में 320.18 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जबकि इस बार यह रकम 342 करोड़ रुपये है। कॉमनवैल्थ व एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे एथलीटों के लिए बजट में कोई विशेष रकम नहीं रखी गई है। नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड पहले की तरह से दो करोड़ रुपये रहेगा जबकि वाडा (एंटी डोपिंग एजेंसी) को पहले की तरह से एक करोड़ रुपये ही मिलेंगे। खिलाड़ियों को दिए जाने वाले भत्ते में बढ़ोतरी हुई है। पहले यह रकम 18.13 करोड़ रुपये थी। इस बाक इस मद में 23 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी