खेलकूद•

एमपीएल सीजन-2 "सिंधिया कप 2025" के लिए भोपाल लेपर्ड्स ने की टीम घोषणा, अरशद खान होंगे कप्तान

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एमपीएल सीजन-2 "सिंधिया कप 2025" के लिए भोपाल लेपर्ड्स ने की टीम घोषणा, अरशद खान होंगे कप्तान

भोपाल। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) का दूसरा सीजन, जिसे "सिंधिया कप 2025" के नाम से जाना जाएगा, 12 जून से ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें भाग लेंगी। भोपाल की टीम "भोपाल लेपर्ड्स" ने गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा के साथ नई जर्सी का भी अनावरण किया। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के श्री गुरुदेव गुप्ता मीडिया स्टूडियो में आयोजित हुआ।

टीम का स्लोगन है "पंजा जीत का", जो टीम की आक्रामक रणनीति और जीत के प्रति संकल्प को दर्शाता है।

टीम में अनुभव और युवा जोश का शानदार मेल

भोपाल लेपर्ड्स की टीम ने इस बार संतुलित संयोजन के साथ एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा और होनहार प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी आईपीएल का अनुभव रखने वाले अरशद खान को सौंपी गई है, जबकि उप-कप्तान होंगे कमल त्रिपाठी। कोच संजय पांडे ने बताया कि खिलाड़ियों को विभिन्न स्थितियों में खेलने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें नाइट मैचेज को ध्यान में रखकर प्रैक्टिस शेड्यूल तैयार किया गया है।

टीम मालिक अभिषेक मोहन गुप्ता ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों के लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और परफॉर्मेंस कोच के साथ मिलकर स्पेशल ट्रेनिंग और फिटनेस प्रोग्राम तैयार किए गए हैं, जो खिलाड़ियों की भूमिका के अनुसार विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं।

टीम की घोषणा

भोपाल लेपर्ड्स की स्क्वाड में शामिल हैं:

  • कप्तान: अरशद खान
  • उप-कप्तान: कमल त्रिपाठी
  • अन्य खिलाड़ी: अनिकेत वर्मा, गौतम रघुवंशी, माधव तिवारी, हर्ष दीक्षित, कुलदीप गेही, शुभम कुशवाह, गौरव पिचोनिया, शिवांग कुमार, यश दुबे, कुणाल राय, अदीब उर रहमान, रोशन केवट, आयुष मनकर, हिमांशु शिंदे, अक्षय सिंह और आयुष आनंद।

पहला मुकाबला 13 जून को

भोपाल लेपर्ड्स की टीम अपना पहला मुकाबला 13 जून को जबलपुर रॉयल लायंस के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का समापन 24 जून को होगा। पिछली बार की उपविजेता रही टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

प्रायोजक और फ्रेंचाइजी प्रबंधन

भोपाल लेपर्ड्स ने इस सीजन के लिए जिन साझेदारों के साथ हाथ मिलाया है, उनमें शामिल हैं:

  • फिटब्लिस बाय एसके
  • जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी
  • श्रूसबरी इंटरनेशनल स्कूल
  • हर्ष एक्सप्रेस
  • ह्यूमल इंडिया

इस फ्रेंचाइजी का संचालन एचएमजी सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस द्वारा किया जाता है, जो मध्य प्रदेश में खेल प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी संस्था है और इसके पास लेकसिटी फुटबॉल क्लब जैसे प्रतिष्ठित क्लब का अनुभव भी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

एमपीएल सीजन-2 "सिंधिया कप 2025" के लिए भोपाल लेपर्ड्स ने की टीम घोषणा, अरशद खान होंगे कप्तान | Khabar Digital | Khabar Digital