खेलकूद•

गोवा फरवरी में करेगा इंडिया एनर्जी वीक 2024 की मेजबानी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

गोवा फरवरी में करेगा इंडिया एनर्जी वीक 2024 की मेजबानी

डायनेमिक और वाइब्रेंट गोवा सबसे प्रतिष्ठित ऊर्जा कार्यक्रमों में से एक, भारत ऊर्जा सप्ताह / इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू), 2024 के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने के लिए तैयार है। उक्त इवेंट का आयोजन 6 से लेकर 9 फरवरी तक पणजी के दक्षिणी भाग में स्थित आईपीएसएचईएम-ओएनजीसी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में किया जाएगा।
आईईडब्ल्यू को इस साल की शुरुआत में आयोजित किए गए पहले संस्करण में अपार सफलता मिली, जिसका उद्घाटन भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा किया गया था। आईईडब्ल्यू 2023 में, भारत के ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ता और माँग के आगामी केंद्र के रूप में इसकी क्षमता को मंत्रियों, सीईओ और ऊर्जा कंपनियों ने भी स्वीकार किया। उन्होंने भारत द्वारा ऊर्जा परिवर्तन के लिए एक रोडमैप तैयार करने की भी सराहना की, ताकि घरेलू आबादी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। आईईडब्ल्यू 2023 ने खुद को एक प्रमुख ऊर्जा कार्यक्रम के रूप में साबित किया, जिसमें 149 देशों के लगभग 37,000 उपस्थित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा, 326 कंपनियों ने एक्सहिबिटर्स के रूप में हिस्सा लिया और 315 प्रवक्ताओं ने 80 से अधिक कॉन्फ्रेंस सेशंस में अपनी अंतर्दृष्टि साझा की।.

इंडिया एनर्जी वीक, 2024 का आयोजन भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम [एफआईपीआई] उद्योग द्वारा किया गया है, जो इंडिया एनर्जी वीक, 2024 उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और उद्यमियों के बीच सार्थक चर्चा, ज्ञान के आदान-प्रदान और सहभागिता के लिए प्रमुख स्त्रोत के रूप में काम करेगा।
आईईडब्ल्यू 2024 में 100 से अधिक देशों के 35,000 से अधिक लोगों, 350 से अधिक एक्सहिबिटर्स, 400 से अधिक वक्ताओं और 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की की उम्मीद है। यह भारतीय ऊर्जा सप्ताह प्रदर्शकों की एक विस्तृत श्रृंखला की मेजबानी करेगा। इसमें तेल क्षेत्र सेवाओं की प्रमुख कम्पनियाँ भी शामिल होंगी, जो कार्यक्रम के सुचारु रूप से संचालन के लिए एकत्रित होंगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी