मुंबई/खबर डिजिटल/ एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में नजर आ चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने एक चौंकाने वाला दावा कर नई सनसनी पैदा कर दी है। उनका दावा है कि रतीय क्रिकेट टीम के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले उन्हें अक्सर मैसेज करते थे, लेकिन अब उनका संपर्क टूट गया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी भी क्रिकेटर के करीबी होने से इनकार कर दिया।
एक वीडियो में किया साफ
बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि "मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती। मेरे पीछे बहुत सारे क्रिकेटर पड़े हैं। सूर्यकुमार यादव मुझे बहुत मैसेज करते थे। अब हमारी ज्यादा बात नहीं होती, और मैं उनसे जुड़ना भी नहीं चाहती। मुझे अपने से जुड़े किसी भी लिंक-अप में दिलचस्पी नहीं है।" जिसे सूर्यकुमार यादव के लिए कहे शब्दों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूर्यकुमार यादव ने साधी चुप्पी
पिछले कुछ दिनों से सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट में प्रदर्शन बेहतर ही खराब चल रहा है, ऐसे में खुशी मुखर्जी के दावे से और भी सरगर्मी बढ़ा दी है। हालांकि मामले में सूर्यकुमार ने चुप्पी साधी हुई है। इसी बीच सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दर्शन किया और वैकुंठ एकादशी के अवसर पर प्रार्थना कीऔर वैकुंठ द्वारम (स्वर्गिक द्वार) से होकर गुजरे, क्योंकि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने उनके दर्शन की व्यवस्था की और पहाड़ी पर स्थित मंदिर में उनकी यात्रा को सुगम बनाया।







