खेलकूद•

विराट-रहाने ने दिलाई डरबन में मेजबानों के खिलाफ पहली जीत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विराट-रहाने ने दिलाई डरबन में मेजबानों के खिलाफ पहली जीत

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच 6 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी दिखाई दे रही है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी पारी में पिच कैसा बर्ताव करती है. हाशिम अमला और डी-कॉक पारी की शुरुआत कर रहे हैं जबकि भुवी और बुमराह गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं.

कोहली-रहाने की जोड़ी ने अफ्रीका को पछाड़ा:
भारत 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा लेकिन रोहित जल्दी ही आउट हो गए उसके बाद धवन के साथ कोहली ने साझेदारी बनानी शुरू कर दी थी. लेकिन आपसी तालमेल का अभाव उस वक्त दिखा जब शिखर धवन रन आउट होकर पवेलियन चले गए. उसके बाद खेलने आये रहाने ने कोहली का साथ दिया और भारत को जीत के करीब ले गए. कोहली ने शानदार जड़ा जबकि रहाने ने 79 रन बनाये. भारत ने 6 विकेट से ये मैच जीत लिया. मेजबानों के खिलाफ डरबन में भारत की ये पहली जीत रही. इसके पहले फाफ के 120 रनों की मदद से अफ्रीका एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने सही समय पर अपनी ताकत दिखाई और मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली.

 बुमराह ने अमला को भेजा पवेलियन:
8वें ओवर में भारत को अभी अमला का कीमती विकेट मिल गया. अमला और डी-कॉक काफी सावधानी से खेल रहे थे लेकिन बुमराह की एक गेंद पर अमला एलबीडबल्यू करार दिए गए. हालाँकि भारतीय टीम ने शमी को क्यों बाहर रखा, ये सवाल आगे विराट से पूछे जा सकते हैं. अफ़्रीकी जमीन पर दो स्पिनर लेकर खेलने का फैसला कितना सही होगा वो तो डरबन में हो रहे मैच के बाद मालूम हो जायेगा लेकिन शमी ने जिस प्रकार अंतिम टेस्ट में गेंदबाजी की थी, उनकी जगह कहीं न कहीं जरुर बनती थी. दिग्गज खिलाड़ी AB डीविलियर्स ऊँगली में चोट लगने के कारण बाहर हो गए हैं और शुरू के तीन मैच वो नहीं खेलेंगे. मार्क्रम को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है.भारत के लिए चौथा स्थान चिंता का विषय बना हुआ है. रहाने को टीम में शामिल किया गया है. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि केदार जाधव के साथ चहल और कुलदीप स्पिन विभाग में कितना सफल होते हैं. बुमराह, और भुवनेश्वर कुमार के साथ हार्दिक पंड्या तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

भारत के पास जीत का मौका:
भारत AB की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए इस मैच में जीत से शुरुआत करना चाहेगा जबकि फाफ की कोशिश रहेगी कि टीम को जीत की पटरी पर वापस लेकर चलें. टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अफ्रीका चिंतित नहीं है और मोरिस के साथ डुमिनी के साथ रबाड़ा और मोर्केल गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी