खेलकूद•

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने फ्रांस में भारतीय टीम के साथ मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने फ्रांस में भारतीय टीम के साथ मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया

वर्ल्डस्किल्स 2024: जयंत चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने फ्रांस में भारतीय टीम के साथ मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया; भारतीय टीम प्रतियोगिता में चौथी सबसे बड़ी टीम है

ल्योन: फ्रांस के ल्योन में आयोजित हो रहे वर्ल्डस्किल्स 2024 में भारतीय टीम का मनोबल उस समय बढ़ गया, जब श्री जयंत चौधरी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय उनसे मिलने पहुंचे। दो दिनों के इस दौरे में मंत्री जी के साथ श्री अतुल कुमार तिवारी, सचिव, एमएसडीई भी रहे, जिन्होंने 60 प्रतिभागियों से मुलाकात की। गौरतलब है कि ये प्रतिभागी रोबोटिक्स, वेब डेवलपमेन्ट, जॉइनरी, हॉस्पिटेलिटी, 3डी डिजिटल गेम आर्ट, एडिटिव मैनुफैक्चरिंग, ऑटोबॉडी रिपेयर, कैमिकल लैब टेक्नोलॉजी, क्लाउड कम्प्युटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल कन्स्ट्रक्शन और क्यूलीनरी आर्ट्स सहित 52 प्रकार के कौशल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री जी का दौरा विश्वस्तरीय कौशल के विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री जयंत चौधरी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने 60 में से हरएक प्रतिभागी के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने जर्मनी, फ्रांस, स्विट्ज़रलैण्ड, चीन और कोरिया के प्रतियोगियों के साथ मुकाबला करते हुए भारतीय प्रतिभागियों का परफोर्मेन्स देखा और विश्वस्तरीय मंच पर उनके प्रभावशाली परफोर्मेन्स पर गर्व की अभिव्यक्ति की।

प्रतिभागियों के परफोर्मेन्स को देखते हुए श्री जयंत चौधरी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय टीम के प्रतिभागियों के समर्पण और जुनून से मैं बेहद प्रभावित हुआ। उनसे मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वे कड़ी मेहनत और उत्साह के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश कर रहे हैं। एक देश के रूप में हमें अपनी युवा प्रतिभा पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि अपने शानदार परफोर्मेन्स के साथ वे जीत हासिल करेंगे और इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।’’

श्री जयंत चौधरी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने अन्य सदस्य देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने माननीय प्रोफेसर पॉल माविमा (एमपी) मिनिस्टर ऑफ स्किल्स ऑडिट एण्ड डेवलपमेन्ट, जिम्बाब्वे के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक के दौरान कौशल विकास, व्यवसायिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में आपसी सहयोग के संभावी क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्ष इन साझेदारियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिम्बाब्वे के प्रतिनिधिमंडल ने जल्द ही इन साझेदारियों को मूर्त रूप देने और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के विनिमय के लिए भारत दौरे की योजना बनाई है।

उन्होंने एएमबी (डेज़िग्नेट) प्रोफेसर पीटर नगुरे, युनेस्को के लिए केन्या के स्थायी प्रतिनिधि के साथ भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कौशल विकास, शिक्षा एवं क्षमता निर्माण में आपसी सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने युवाओं को भावी कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए जानकारी के आदान-प्रदान और साझेदारियों के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और केन्या के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देकर विश्वस्तरीय कौशल विकास को गति प्रदान की जा सकती है।

श्री जयंत चौधरी ने क्रिस हम्फरीस, प्रेज़ीडेन्ट एवं चेयर ऑफ द बोर्ड, वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल और श्री फहार अली, सीईओ, वर्ल्डस्किल्स एशिया तथा श्री सैन-क्वेई लिन, बोर्ड सदस्य, स्ट्रैटेजिक डेवलपमेन्ट के साथ भी मुलाकात की। इस चर्चा के दौरान वर्ल्डस्किल्स में भारत की स्थिति को सशक्त बनाने और भावी प्रतियोगिताओं में देश के परफोर्मेन्स में सुधार लाने के लिए आपसी सहयोग पर विचार रखे गए। श्री जयंत ने वर्ल्डस्किल्स कॉन्फ्रैन्स के विशेष सत्रों में भी हिस्सा लिया, इस मंच पर विश्वस्तरीय लीडर्स ने कौशल एवं व्यवसायिक शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम का परफोर्मेन्स देखते हुए श्री अतुल कुमार तिवारी, सचिव, एमएसडीई ने कहा, ‘‘यह एक रोमांचक अनुभव है। हमारे भारतीय उम्मीदवारों से मिलना, उनकी उर्जा, जोश और दृढ़ इरादे का देखना सही मायनों में गर्व की अनुभूति देता है। चीन, जापान, फ्रांस, जर्मनी और स्विट्ज़रलैण्ड के प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करते हुए वे नव भारत की भावना की अभिव्यक्ति कर रहे हैं। भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण के अनुरूप ये युवा मजबूत इरादे के साथ इनोवेशन और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका दृढ़ विश्वास और फोकस अपने आप में बेजोड़ है। मुझे विश्वास है कि वे विश्वस्तरीय मंच पर भारत को गौरवान्वित करेंगे।’’

प्रतियोगिता के दौरान भारत अपनी विविध प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। पंजाब से आई जान्हवी ने ग्राफिक डिज़ाइन टेक्नोलॉजी के आधुनिक उपयोग का प्रदर्शन किया। इसी तरह तेलंगाना के अश्विथा पोलिस ने पैटीसरी एण्ड कन्फेक्शनरी में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। उड़ीसा से आई कामिनी कुमारी राम ने पुरूष प्रभुत्व वाले क्षेत्र वेल्डिंग में हाइड्रोस्टेटिक प्रेशर टेस्टिंग में अपनी महारत का प्रदर्शन कर सभी बाधाओं को पीछे छोड़ दिया। इसी तरह मिज़ोरम से एमिली वीएल थाकिमी ने फैशन टेक्नोलॉजी और मैक्सिमस लालरूुतकिमा ने फ्लोरिस्टरी में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया।

पश्चिम बंगाल के तूफ़ान माल ने ज्वैलरी मेकिंग में अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया, इसी तरह तमिलनाडु के हरीहरन अरूमुगम ने स्पीड पेंटिंग में अपनी प्रतिभा को दर्शाया। मध्य प्रदेश के राहुल विश्वकर्मा ने आधुनिक कारपेंटरी तकनीकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उड़ीसा के सुभ्रजीत पटरा ने रेस्टोरेन्ट सर्विस में अपने कौश

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने फ्रांस में भारतीय टीम के साथ मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया | Khabar Digital | Khabar Digital