Chanderi News: प्रभावी ढंग से लागू हुए तीन नए कानून

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Chanderi News: प्रभावी ढंग से लागू हुए तीन नए कानून

चंदेरी@निर्मल विश्वकर्मा की रिपोर्ट/ भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, तथा एविडेंस एक्ट की जगह साक्ष्य अधिनियम में परिवर्तित  हो कर प्रभावी ढंग से लागू हुए कानून के बारे में समुचित जानकारी देने के उद्देश्य से थाना  प्रांगण  चंदेरी में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में चंदेरी न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश, शहाबुद्दीन हासमी,न्याय धीश रितिका पाठक ,न्यायाधीश मानसी अग्निहोत्री सहित पुलिस,राजस्व विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी गण  तथा चंदेरी के समस्त गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण, इस  जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नए कानून के लागू होने पर भारत की न्याय प्रणाली आईपीसी के तहत अंग्रेजों द्वारा बनाए गए औपनिवेशिक कानून से मुक्त हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए अपर सत्र न्यायाधीश ने बताया कि कानून दंड नहीं बल्कि न्याय केंद्रित है इसके अतिरिक्त सॉफ्टवेयर में किस तरह से एंट्री की जानी है, साक्ष्य कैसे एकत्रित किए जाने हैं, इन सभी बिंदुओं के बारे में भी उपस्थित नागरिक एवं पुलिस कर्मियों को जानकारी दी गई।

केस डायरी, आरोप पत्र, फैसला सहित सभी रिकॉर्ड का डिजिटली करण किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेशी 60 दिन में आरोप पत्रों का तय होना मुकदमा समाप्त होने के 45 दिन के अंदर निर्णय देना सिविल सेवकों के मामले में 120 दिन में निर्णय जारी करना। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत मामलों की तय समय में जांच सुनवाई और बहस पूरी होने के 30 दिन के भीतर फैसला देने का प्रावधान है।

छोटे और कम गंभीर मामलों के लिए समरी ट्रायल अनिवार्य होगा। न्यायाधीश  ने बताया कि कानून में नए बदलावों के तहत जीरो एफ आई आर , ई एफआईआर को कानूनी तौर पर अनिवार्य कर दिया है। फरियादी एफ आई आर बयान से जुड़े दस्तावेज भी दिये जाने का प्रावधान किया गया है। फरियादी चाहे तो पुलिस द्वारा आरोपी से हुई पूछताछ की बिंदु भी ले सकता है। इस नए कानून में आमजन को बहुत सारे लाभ प्रदान किए गए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश