सोनम रघुवंशी को जमानत मिली तो राजा की मां ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोली- जान से मार....

A
Asha Sharma

0 बार पढ़ा गया

सोनम रघुवंशी को जमानत मिली तो राजा की मां ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोली- जान से मार....

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ तब आया जब मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को कोर्ट से जमानत मिल गई. करीब 11 महीने तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला सामने आया है. हालांकि, कोर्ट के इस निर्णय से मृतक राजा के परिवार में भारी नाराजगी और आक्रोश है. परिवार ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे अन्याय बताया है और अब जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है.

क्या बोली राजा की मां

राजा की मां उमा रघुवंशी इस खबर के बाद खुद को संभाल नहीं सकीं. उन्होंने गुस्से और दुख में कहा कि अगर सोनम उनके सामने आ जाए तो वह उसे जान से मार देंगी. उन्होंने कोर्ट के फैसले पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद जमानत कैसे मिल सकती है. उनका कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था, लेकिन अब उनका विश्वास डगमगा गया है. उमा ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कहीं न कहीं पैसे का असर हो सकता है. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर आरोपी लड़की की जगह कोई लड़का होता, तो क्या उसे इतनी आसानी से जमानत मिल जाती.

परिवार ने क्या कहा

परिवार का कहना है कि वे इस फैसले को यूं ही स्वीकार नहीं करेंगे. उमा रघुवंशी ने साफ कहा कि वह अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगी और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगी. उनका मानना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.इस घटना ने उस परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया, जो कुछ ही महीने पहले शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. घर में खुशी का माहौल था, रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था और शादी की रस्में धूमधाम से निभाई जा रही थीं. लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद हालात पूरी तरह बदल गए. बेटा और बहू हनीमून के लिए शिलांग गए थे, जहां से अचानक बेटे की मौत की खबर आई और पूरे परिवार में मातम छा गया.

क्या था मामला

बाद में जानकारी मिली कि राजा की लाश बरामद हुई है, जबकि सोनम का कोई पता नहीं था. कुछ दिनों बाद उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सभी को चौंका दिया. आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और खुद को बचाने के लिए गायब होने का नाटक किया.मृतक के पिता अशोक रघुवंशी ने भी कोर्ट के फैसले पर निराशा जताई. उनका कहना है कि उन्हें कानून पर भरोसा था, लेकिन इस फैसले ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया. वहीं, राजा के भाई ने भी गुस्से में कहा कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि लोग क्यों कहते हैं कि कानून अंधा होता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश