विदेश•

यौन शोषण में बौद्ध प्रचारकों का शामिल होना नया नहीं, 25 साल से है पता : दलाई लामा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

यौन शोषण में बौद्ध प्रचारकों का शामिल होना नया नहीं, 25 साल से है पता : दलाई लामा

नई दिल्ली। तिब्बती सर्वोच्‍च धर्मगुरु दलाई लामा ने बौद्ध प्रचारकों द्वारा किए गए यौन शोषण के मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 90 के दशक से बौद्ध शिक्षकों द्वारा यौन शोषण किया जाता आ रहा है। ऐसे आरोप कोई नए नहीं है। उन्हें इस बात की जानकारी 25 साल से है। दलाई लामा ने यह बयान नीदरलैंड में दिया है। बताते चलें कि वह चार दिवसीय नीरदलैंड यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को बौद्धिक शिक्षकों की ओर से किए जा रहे कथित यौन शोषण के शिकार पीड़ितों से मुलाकात की।

इसके बाद बौद्ध धर्मगुरु ने कहा, '1990 के दशक से बौद्ध शिक्षकों द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न के मामलों की उन्हें जानकारी है और इस तरह के आरोप कुछ नए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पहले भी किसी ने यौन शोषण के आरोपों का जिक्र किया था।लामा ने कहा, 'जो लोग यौन शोषण करते हैं, वे बुद्ध की शिक्षा की परवाह नहीं करते हैं। हालांकि, जो भी सार्वजनिक हो रहा है, वह उनके लिए शर्मिंदगी की बात है।' बता दें कि दर्जनों पीड़ितों ने याचिका दायर कर दलाई लामा से उनकी यूरोप यात्रा के दौरान मिलने की अपील की थी।जवाब में दलाई लामा ने कहा, 'मुझे पहले से ही इन चीजों के बारे में पता था, ये कुछ नया नहीं। 25 साल पहले किसी ने धर्मशाला में पश्चिमी बौद्ध शिक्षकों के लिए एक सम्मेलन में यौन शोषण की समस्या के बारे में बताया था।' उन्होंने कहा- यौन शोषण करने वाले लोग बुद्ध के शिक्षण की परवाह नहीं करते हैं।

इसलिए अब जब सबकुछ सार्वजनिक हो गया है, तो लोग अपनी शर्मिंदगी के बारे में चिंता कर सकते हैं।' यूरोप में तिब्बती धर्मगुरु के प्रतिनिधि टेस्सेन सामडुप छोकेयापा ने कहा कि दलाई लामा ने हमेशा इस तरह के गैर जिम्मेदार और अनैतिक व्यवहार की निंदा की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी