विदेश•

भारत में विविधता के बावजूद सभी धर्मों में समानता की भावना : दलाई लामा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भारत में विविधता के बावजूद सभी धर्मों में समानता की भावना : दलाई लामा

दलाईलामा संस्था का बने रहना लोगों की इच्छा पर निर्भर है। इस बारे न सिर्फ तिब्बतियों बल्कि हिमालयी क्षेत्र में हिमाचल और मंगोलिया के लोगों से भी चर्चा करनी चाहिए, जो इस संस्था से जुड़े हुए हैं। यह बात तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाईलामा ने शनिवार को हिमाचल के कांगड़ा में एक मल्टीमीडिया कंपनी के कार्यक्रम में कही। बकौल दलाईलामा, 'मैं आज मर जाऊं तो कई लोग दलाईलामा संस्था को बरकरार रखना चाहेंगे, लेकिन 20 से 30 साल बाद मुमकिन है कि उनका नजरिया बदल जाए।' कहा कि पांचवें दलाई लामा के समय से यह संस्था अस्थायी और धार्मिक रूप से कायम है।

कहा कि पिछले कुछ समय से उन्होंने खुद को राजनीतिक मामलों से अलग कर रखा है और ऐसे मामले अब निर्वासित सरकार देखती है। ऐसे में दलाईलामा संस्था विशुद्ध रूप से धार्मिक है। बुद्ध ही नहीं, बल्कि बौद्ध धर्म के कई गुरुओं ने हमें ज्ञान सौंपा है और वह ही वास्तव में हमारे शिक्षक हैं।

भारत ने दुनिया को बीते 3000 साल में धार्मिक सहनशीलता सिखाई है और यह साबित किया है कि विविधता के बावजूद सभी धमोर् में समानता की भावना संभव है। तिब्बती संस्कृति ने हजारों साल की आर्य सभ्यता से अंदरूनी शांति की प्राप्ति के बारे में बहुत कुछ सीखा है। भारत परंपरागत और ऐतिहासिक रूप से गुरु है और हम उसके चेले हैं। आज की सदी में शांति व सौहार्द इंसान की सबसे बड़ी मांग है। मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भौतिक साधनों की प्राप्ति की तरह उन्मुख है। यह नैतिक मूल्य नहीं सिखा रही है। दलाईलामा ने कहा कि हमें ऐसे अलग शिक्षण संस्थानों की जरूरत है जो हमारे अंदरूनी गुणों को मजबूत करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी