विदेश•

जीत के बाद बोले प्रधानमंत्री इमरान! कहा- भारत एक कदम बढ़े, हम दो कदम आगे बढ़ेंगे

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

जीत के बाद बोले प्रधानमंत्री इमरान! कहा- भारत एक कदम बढ़े, हम दो कदम आगे बढ़ेंगे

नईदिल्ली. पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) लगभग जीत हासिल कर ली है। बुधवार को 270 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, पीटीआई को सबसे ज्यादा 118 सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में इमरान खान का प्रधानमंत्री बनना तय दिख रहा है। अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इमरान खान ने इस पीसी में गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद से लेकर कश्मीर मुद्दे पर बात की। 

इमरान खान ने कहा 'मैं अल्लाह का धन्यवाद करना चाहता हूं। 22 सालों की कड़ी मेहनत के बाद मेरी दुआओं का जवाब मिला है। मुझे मेरे सपनों को साकार करने और देश की सेवा करना का मौका मिला है।' इमरान ने कहा कि हम पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत होते देख रहे हैं। कई आतंकी हमलों के बावजूद चुनावों का सफल आयोजन हुआ, इसके लिए मैं सुरक्षाबलों को बधाई देना चाहता हूं।

इमरान खान ने आगे कहा कि गरीबी एक बड़ा चैलेंज है हमे इसके खिलाफ लड़ना है। चीन हमारे लिए एक बड़ा उदाहरण है। पिछले 30 सालों में चीन ने 70 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। हम देश के किसान, गरीब तबके के लिए काम करेंगे। हम कमजोर तबके के लिए नीतियां बनाएंगे। मैं पाकिस्तान में इंसानियत का राज कायम करना चाहता हूं।

'पीएम हाऊंस में नहीं रहूंगा'
इमरान खान ने प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पहले नेता, सत्ताधारी दल खुद पर खर्च करते थे लेकिन आज से ऐसा नहीं होगा। मैं पीएम हाउस में नहीं रहूंगा। मैं जनता के टैक्स की हिफाजत करूंगा।

बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं कश्मीर मुद्दा
इमरान खान ने कश्मीर मु्द्दे को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा 'कश्मीरी लोग पिछले कई सालों से कष्ट झेल रहे हैं। हमें टेबल पर एक साथ बैठकर कश्मीर मुद्दे को सुलझाना है। अगर, भारतीय नेतृत्व ये चाहता है तो दोनों देश बातचीत के जरिए इसे सुलझा सकते हैं। यह भारत-पाक दोनों के लिए अच्छा होगा। अगर भारत इस मसले पर एक कदम आगे बढ़ता है तो हम दो कदम आगे बढ़ेंगे। अगर हिंदुस्तान का नेतृत्व हमारे साथ रिश्ते बेहतर करने के लिए तैयार है, तो हम भी इसके लिए तैयार हैं।' इमरान खान ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान की मीडिया ने मुझे बॉलीवुड के विलेन की तरह पेश किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी