विदेश•

विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर प्रचंड समेत नेपाल के कई नेताओं से की मुलाकात

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर प्रचंड समेत नेपाल के कई नेताओं से की मुलाकात

काठमांडू। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड समेत नेपाल के कई नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए चर्चा की। नेपाल के शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने राजनीतिक स्थिरता और विकास में भारत की मदद का भरोसा भी दिया।

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचीं भारतीय विदेश मंत्री ने शुक्रवार को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष प्रचंड से मुलाकात की। सुबह नाश्ते पर प्रचंड से मुलाकात के बाद स्वराज ने कहा, "हम राजनीतिक स्थिरता और विकास की दिशा में नेपाल का पूरा सहयोग करेंगे।" जबकि प्रचंड ने कहा, "हमने हालिया चुनावों के बाद की स्थिति और नई सरकार के गठन के मसलों पर चर्चा की। मैंने स्वराज से कहा कि हम राजनीतिक स्थिरता और विकास चाहते हैं। इसके लिए हमें अपने पड़ोसियों के सहयोग की जरूरत है।"

इससे पहले सुषमा ने गुरुवार को सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और मधेशी पार्टियों के कई नेताओं से भी मुलाकात की थी। ओली नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। नेपाल में हाल में हुए संसदीय और प्रांतीय चुनावों में प्रचंड की पार्टी ने सीपीएन-यूएमएल के साथ वाम गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था। इन चुनावों में इस गठबंधन को बड़ी जीत मिली थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी