विदेश•

बिश्केक के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, आज ही करेंगे चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बिश्केक के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, आज ही करेंगे चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक रवाना हो गए हैं। उनका विशेष विमान गुरुवार को ओमान, ईरान व कई मध्य-पूर्व देशों के ऊपर से गुजरते हुए बिश्केक पहुंचेगा। गुरुवार को ही पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसी बैठक में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी मौजूद रहेंगे, लेकिन मोदी उनसे कोई बात नहीं करेंगे।

इससे पहले चर्चा थी कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे, लेकिन बाद में भारत ने इससे इन्कार कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के मुताबिक, पीएम मोदी बिश्केक में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए दो दिनी विदेश यात्रा पर गुरुवार को रवाना होंगे। भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया था कि वह पीएम के विमान को बिश्केक जाने के लिए उसके हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत दे। पाकिस्तान सैद्धांतिक रूप से इसके लिए तैयार हो गया था।

रवीश कुमार ने बताया कि वीवीआईपी विमान को बिश्केक जाने के लिए भारत ने दो रास्तों के विकल्प चुने थे। अब यह फैसला लिया गया है कि पीएम मोदी का विमान खाड़ी के देशों व ईरान से होते हुए बिश्केक पहुंचेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी