विदेश•

Thailand News: स्कूली बस में आग लगने से 25 बच्चों की मौत की आशंका, प्रधानमंत्री ने जताई संवेदना

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Thailand News: स्कूली बस में आग लगने से 25 बच्चों की मौत की आशंका, प्रधानमंत्री ने जताई संवेदना

खबर डिजिटल/नई दिल्ली:  Thailand थाईलैंड में मंगलवार की सुबह एक बस में आग लग जाने से 25 बच्चों के मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में 44 बच्चे सवार थे। यह हादसा उत्तरी बैंकॉक के उपनगर में हुआ, जब उथाई थानी प्रांत से छात्रों को ले जा रही बस का टायर हाईवे पर फट गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में आग इतनी तेजी से फैली कि अधिकांश लोग बाहर नहीं निकल सके।

प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुझे उथाई थानी से छात्रों को ले जा रही एक बस में आग लगने की जानकारी मिली है। इस हादसे में कई मौतें हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। एक मां के रूप में, मैं घायलों और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहती हूं।"

आईफोन के लिए डिलीवरी ब्वॉय की हत्या

परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरुएंगकित ने बताया कि हादसे के बाद 25 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, "शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बस में 44 लोग सवार थे, जिनमें 38 छात्र और 6 शिक्षक थे। अब तक तीन शिक्षक और 16 छात्र बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं।"

हादसे के बाद जलती हुई बस के वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि ओवरपास के नीचे बस में भयंकर आग लगी हुई थी और काले धुएं के विशाल बादल आसमान में छा गए थे। बचावकर्मियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन उन्हें बस के ठंडा होने का इंतजार करना पड़ा ताकि शवों की तलाश की जा सके।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा रिवॉल्वर की गोली से घायल

ये भी देखें -Jammu Kashmir | 'घर की मुखिया महिला को हर महीने 3000 रूपए की सम्मान राशि' :Priyanka Gandhi

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी