विदेश•

राजदूत अखिलेश मिश्रा ने आयरिश संसद की अध्यक्ष वेरोना मर्फी का स्वागत किया, साड़ी महोत्सव में हुई द्विपक्षीय चर्चा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राजदूत अखिलेश मिश्रा ने आयरिश संसद की अध्यक्ष वेरोना मर्फी का स्वागत किया, साड़ी महोत्सव में हुई द्विपक्षीय चर्चा

आयरलैंड की संसद की माननीय अध्यक्ष, सुश्री वेरोना मर्फी ने, एक असाधारण और दुर्लभ सन्देश देते हुए, डबलिन स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित साड़ी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह कार्यक्रम स्वदेशी और मेक इन इंडिया की भावना को उजागर करने के लिए प्रस्तुत किया गया था। माननीय मर्फी आयरलैंड के 103 वर्षों के संसदीय इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष हैं।

भारतीय दूतावास में माननीय अध्यक्ष मर्फी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए, राजदूत अखिलेश मिश्र ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माननीय मर्फी के असाधारण और अभूतपूर्व सद्भाव के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से माननीय मर्फी द्वारा वर्षों से अपने निर्वाचन क्षेत्र वेक्सफ़ोर्ड में भारतीय समुदाय को दिए जा रहे निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन की सराहना की। साड़ी महोत्सव में उनकी उपस्थिति, हाल ही में भारतीयों पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि में, विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/madhyapradesh-travel-mart-2025-27-countries-experts-tour-operators/

माननीय मर्फी ने आयरिश समाज और आयरिश अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में,भारतीयों के अत्यंत मूल्यवान योगदान की सरहाना की और उन्हें निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने संवैधानिक और संसदीय परंपराओं में भारत और आयरलैंड के बीच मैत्री के मज़बूत संबंधों का भी उल्लेख किया और पिछले वर्ष के संसदीय चुनाव के बाद उनके निर्देशन में पुनर्गठित आयरलैंड-भारत संसदीय मैत्री समूह को और सक्रिय बनाने की इच्छा व्यक्त की ।

राजदूत मिश्र ने आयरिश संसद की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में माननीय मर्फी के प्रेरक नेतृत्व और संसदीय कार्यों के उनके अनुकरणीय संचालन, विशेषकर आम सहमति बनाने के प्रयास की सराहना की I आज जबकि विश्वभर में बढ़ते ध्रुवीकरण और विरोधी विचारों के प्रति असहिष्णुता से तनाव बढ़ रहा है, भारत और आयरलैंड के बीच गणतांत्रिक स्वरूप में शासन व्यवस्था के अनुभवों और नवाचारों को लेकर दोनों संसदों के बीच आदान-प्रदान का बड़ा महत्व है I इससे दिशा में राजदूतावास माननीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन और समर्थन की आशा करता हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=XrjUvcWMt28

राजदूत ने माननीय मर्फी को आयरलैंड में भारतीय महिला स्वास्थ्य और तकनीकी विशेषज्ञों की उत्कृष्ट भूमिका की जानकारी दी I भारतीय महिला नागरिक उच्चतम औसत आय अर्जित करने वालों में से हैं तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार के अत्याधुनिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इसके लिए उन्होंने आयरलैंड में महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास के उत्कृष्ट अवसरों और उनके अनुकूल व्यवस्था तंत्र की तथा आयरिश समाज में विद्यमान भारतीयों के प्रति स्वाभाविक मैत्रीभाव की भूरि-भूरि सरहाना की I

https://www.youtube.com/live/2S7MIO-GxfI
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी