Monthly Archives: August, 2026

Credit Card News: बिल पेमेंट में ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है कर्ज ... Credit Score पर भी होगा असर
क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा नहीं करना आपकी जेब के साथ-साथ क्रेडिट रिकॉर्ड पर भी असर डाल सकता है. भुगतान में देरी होने पर बैंक लेट फीस के अलावा बकाया राशि पर ब्याज और अन्य शुल्क लगा सकता है. केवल Minimum Payment करने से भी पूरा बकाया खत्म नहीं होता और बची रकम पर ब्याज जारी रह सकता है.

Bank Holiday Alert: इस हफ्ते 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट
RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक अगस्त में अलग-अलग राज्यों में त्योहार और क्षेत्रीय अवसरों के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. इस सप्ताह 13 अगस्त को मणिपुर में देशभक्त दिवस के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के चलते देशभर में बैंकिंग अवकाश रहेगा. 16 अगस्त को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.

Gold Silver Price Today: सोना फिर ₹2,000 महंगा, चांदी में ₹5,200 का उछाल , खरीदारी से पहले जानें भाव
रुपये में कमजोरी के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली. दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में 2,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत में 5,200 रुपये की तेजी आई और यह 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

दतिया हार के बाद BJP का बड़ा प्लान, 2028 से पहले बदलेगा संगठन और सामने आएगा नया चेहरा?
दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी उपचुनाव की हार की समीक्षा के साथ नई जिला कार्यकारिणी और भविष्य के नेतृत्व को लेकर मंथन कर रही है.





