Monthly Archives: September, 2026

किसानों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, ₹40 लाख के लोन पर ₹10 लाख सब्सिडी, CM मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान

किसानों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, ₹40 लाख के लोन पर ₹10 लाख सब्सिडी, CM मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान

बलराम जयंती के अवसर पर ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने पर काम कर रही है. किसानों को कर्ज चुकाने में भी राहत दी गई है, जिसके तहत अब वे साल में अपनी सुविधा के अनुसार ऋण चुका सकेंगे. इसके अलावा पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और अन्य गतिविधियों से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया.

डॉ आशा शर्मा03 Sept 2026
पाकिस्तान में मदरसे की जमीन के लिए ढहाया गया 100 साल पुराना मंदिर? भारत ने जताई कड़ी चिंता

पाकिस्तान में मदरसे की जमीन के लिए ढहाया गया 100 साल पुराना मंदिर? भारत ने जताई कड़ी चिंता

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में करीब 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को गिराए जाने की खबरों पर भारत ने गहरी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार से तत्काल जांच की मांग की है. अल्पसंख्यक संगठनों ने मंदिर की जमीन को पास के मदरसे में मिलाने का आरोप लगाया है, जबकि पाकिस्तान के ETPB ने भारी बारिश को मंदिर गिरने की वजह बताया है.

डॉ आशा शर्मा03 Sept 2026
Gold Silver Price Crash: सोना ₹11,000 टूटा, चांदी भी ₹5,000 सस्ती, खरीदने वालों के लिए आया बड़ा मौका?

Gold Silver Price Crash: सोना ₹11,000 टूटा, चांदी भी ₹5,000 सस्ती, खरीदने वालों के लिए आया बड़ा मौका?

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹2,100 टूटकर ₹1,56,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले छह कारोबारी सत्रों में सोना कुल ₹11,000 सस्ता हो चुका है. वहीं चांदी भी ₹5,000 गिरकर ₹2,35,500 प्रति किलोग्राम पर आ गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों को लेकर चिंता और पश्चिम एशिया के तनाव के बीच कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल रहा है.

डॉ आशा शर्मा03 Sept 2026
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! यहां 204.4 मिमी तक बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रहें अलर्ट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! यहां 204.4 मिमी तक बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रहें अलर्ट

मध्य प्रदेश में 3 सितंबर को बारिश का दौर तेज रहने की चेतावनी जारी की गई है. छतरपुर में कुछ स्थानों पर 115.6 से 204.4 मिमी तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. मऊगंज, रीवा, सतना, सीधी, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.

डॉ आशा शर्मा03 Sept 2026
नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? CM मोहन यादव से लेकर कैलाश विजयवर्गीय तक मुलाकातों ने बढ़ाया सस्पेंस

नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? CM मोहन यादव से लेकर कैलाश विजयवर्गीय तक मुलाकातों ने बढ़ाया सस्पेंस

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार और टिकट नहीं मिलने के बाद राजनीतिक चर्चाओं में आए नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात हुई है. इन मुलाकातों के बाद उनके संगठन में संभावित वापसी या किसी अहम जिम्मेदारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

डॉ आशा शर्मा03 Sept 2026
MP BJP में फिर बंटी नई जिम्मेदारियां, इन पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी , जान लें नाम

MP BJP में फिर बंटी नई जिम्मेदारियां, इन पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी , जान लें नाम

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की घोषणा कर दी गई है. नई टीम को जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग मोर्चा को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी दी गई है.

डॉ आशा शर्मा03 Sept 2026