मनोरंजन•

Cocktail 2: सीक्वल क्यों बनाते हैं फिल्ममेकर? को-राइटर तरुण जैन ने बताया ‘फ्री मार्केटिंग’ का फॉर्मूला

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Cocktail 2: सीक्वल क्यों बनाते हैं फिल्ममेकर? को-राइटर तरुण जैन ने बताया ‘फ्री मार्केटिंग’ का फॉर्मूला

डेस्क। कॉकटेल-2 रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह साल 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल का सीक्वल है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह नई बताई जा रही है। फिल्म के को-राइटर तरुण जैन ने हाल ही में बताया कि बॉलीवुड में सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों का ट्रेंड क्यों तेजी से बढ़ रहा है।

सफल ब्रांड से मिलती है ‘फ्री मार्केटिंग’

एक इंटरव्यू में तरुण जैन ने कहा कि सीक्वल बनाना सिर्फ सुरक्षित विकल्प चुनने का मामला नहीं है। उनके मुताबिक, जब किसी सफल फिल्म या स्थापित ब्रांड का नाम जुड़ा होता है, तो मेकर्स को पहले से बनी पहचान का फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि दर्शक उस ब्रांड को जानते हैं और उससे भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। यही वजह है कि कई फ्रेंचाइज फिल्में बनती हैं, भले ही वे पारंपरिक अर्थों में सीधे सीक्वल न हों।

इम्तियाज अली की विरासत आगे बढ़ाने की चुनौती

2012 की ‘कॉकटेल’ की कहानी इम्तियाज अली ने लिखी थी। इस बार कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने मिलकर तैयार की है। तरुण जैन ने कहा कि इम्तियाज अली जैसे फिल्ममेकर की लिखी कहानी के बाद आगे बढ़ना चुनौतीपूर्ण जरूर था, लेकिन डराने वाला नहीं। उनके अनुसार सबसे बड़ी चुनौती ऐसे किरदार और संघर्ष गढ़ना था, जो आज के दर्शकों के लिए प्रासंगिक हों और मूल फिल्म की भावनात्मक आत्मा भी बरकरार रखें।

19 जून को रिलीज होगी कॉकटेल-2

फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जिन्होंने पहली ‘कॉकटेल’ भी निर्देशित की थी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, रोहित सराफ और इशिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह खबर भी पढ़िये..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/why-salt-is-added-in-toothpaste-benefits-for-teeth-and-gums/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Cocktail 2: सीक्वल क्यों बनाते हैं फिल्ममेकर? को-राइटर तरुण जैन ने बताया ‘फ्री मार्केटिंग’ का फॉर्मूला | Khabar Digital | Khabar Digital