मनोरंजन•

तुलसीधाम के लड्डू गोपाल में जल्द होगी यशोदा और नंद के रूप में नाजिया हसन और जतिन भाटिया की एंट्री !

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

तुलसीधाम के लड्डू गोपाल में जल्द होगी यशोदा और नंद के रूप में नाजिया हसन और जतिन भाटिया की एंट्री !

'तुलसीधाम के लड्डू गोपाल' की मनमोहक दुनिया में एक नए मोड़ के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि इस शो में जल्द ही दो नए किरदारों की एंट्री होने वाली है जो हैं कृष्ण के प्यारे माता-पिता। इस शो में एक ओर जहाँ यशोदा के रूप में प्रतिभाशाली अभिनेत्री नाजिया हसन की एंट्री दिल को छू लेगी वहीं आकर्षक जतिन भाटिया, नंद के रूप में दर्शकों का दिल जीतेंगे। इन दोनों के आगमन से इस कहानी में कई नई परतें जुड़ेंगी, जिससे यह प्रशंसकों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन जाएगा। इनके प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध होने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि वे आस्था और भक्ति की इस खूबसूरत यात्रा में कई नए तार जोड़ेंगे।

'तुलसीधाम के लड्डू गोपाल' शो के कलाकारों की तुड़की में शामिल होने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए अभिनेत्री नाज़िया हसन ने कहा, "मैं शेमारू टीवी पर 'तुलसीधाम के लड्डू गोपाल' के कलाकारों की  सूचि में शामिल होने और यशोदा का किरदार निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हूँ। भगवान कृष्ण के जीवन में यशोदा माँ एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे श्री कृष्ण के माँ के रूप में, बिना किसी शर्त के उन्हें खूब सारा प्यार, दुलार, उनकी देखभाल और मार्गदर्शन का प्रतीक हैं। इस किरदार को निभाना मुझे एक गहरा अनुभव दिलाएगा और मैं भगवान कृष्ण की दिव्य यात्रा को आकार देने में यशोदा की भूमिका का सार सामने लाने के लिए उत्साहित हूं।"

नाजिया ने शो में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बातों पर जोर देते हुए कहा, "इस शो का हिस्सा बनना सिर्फ एक किरदार निभाने से कहीं अधिक है, यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सीख की एक यात्रा है। ऐसे में 'तुलसीधाम के लड्डू गोपाल' यह शो एक सार्थक माध्यम के रूप में कार्य करता है। दर्शक हमारी सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध कहानियों में खोने के लिए तैयार हो जाएं जहाँ उन्हें हमारे किरदारों से कई सीख मिलेगी और वे भगवान कृष्ण से खुदको जोड़ पाएंगे।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी