मनोरंजन•

भारत के 12 थिएटर्स से 'पद्मावत' को मिले 29 करोड़

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भारत के 12 थिएटर्स से 'पद्मावत' को मिले 29 करोड़

नईदिल्ली। 'पद्मावत' की कुल कमाई 129 करोड़ के करीब है, मजेदार बात है कि इनमें से 29 करोड़ तो केवल 12 थिएटर्स से आए हैं। बड़ी बात यह है कि ये रकम भारत के थिएटर्स से मिली है।संजय लीला भंसाली की इस विवादित फिल्म को 12 IMAX थिएटर्स में भी रिलीज किया गया है। यह पहली बार हुआ है जब कोई भारतीय फिल्म IMAX 3D में रिलीज हुई है। IMAX कॉर्पोरेशन और वायाकॉम 18 ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए यह कहा है कि इस फिल्म ने वीकेंड तक रिकॉर्ड 461000 डॉलर की कमाई की है।

इस फिल्म को दुनियाभर में 25 जनवरी को IMAX 3D फॉर्मेट में रिलीज किया गया था। देश से बाहर इसे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और यूके जैसे इलाकों में करीब 42 IMAX थिएटर्स मिले हैं। संडे तक इस फिल्म की कुल कमाई 114 करोड़ के करीब थी जो सोमवार को बढ़कर 129 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि देश में बुधवार रात को हुए पेड प्रिव्यूज से मिली रकम करीब पांच करोड़ रुपए है। गुरुवार को इसे 19 करोड़ रुपए जेब में आए। शुक्रवार को 32 करोड़ रुपए मिले। शनिवार की कमाई 27 करोड़ रही। संडे को 31 करोड़ की कमाई हुई है। सोमवार को इसे लगभग 15 करोड़ मिले।

यह फिल्म गुरुवार को पूरे देश में लगना थी लेकिन कुछ प्रदेशों में यह रिलीज नहीं हो पाई। जहां यह रिलीज नहीं हुई है, वे बड़े प्रदेश हैं तो कमाई में खासा असर पड़ेगा। इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर जैसे तमाम बड़े शहरों से यह गायब है। कर्नाटक बंद के कारण यहां भी यह फिल्म गुरुवार शाम को लग पाई। बता दें कि विरोध अब भी जारी है। सबसे ऊपरी अदालत अपनी बात पर कायम है कि राज्य क़ानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए 'पद्मावत' को रिलीज़ करें। लेकिन कई इलाकों में वितरक और मल्टिप्लेक्स ही इसे लगाने से बच रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी