मनोरंजन•

'पद्मावत' का पहला हफ्ता पूरा, बेहतरीन कमाई की ओर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

'पद्मावत' का पहला हफ्ता पूरा, बेहतरीन कमाई की ओर

'पद्मावत' का साढ़े आठ दिन लंबा हफ्ता टिकट खिड़की पर पूरा हो गया है। इतने दिनों में इसकी कमाई कमाल की रही। तमाम विवादों और रोक के बावजूद फिल्म ने 166.50 करोड़ की कमाई की है, जो वाकई बड़ी बात है। गुरुवार को इसे लगभग 11 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर मिले। बुधवार की कमाई का आंकड़ा सामने आया है, को करीब 12.50 करोड़ रुपए मिले थे। अच्छा यह रहा कि आम दिनों में भी इसकी कमाई 10 करोड़ से ऊपर ही रही। सोमवार को इसे 15 करोड़ की कमाई हुई। मंगलवार के दिन इसे 14 करोड़ रुपए मिले। बता दें कि देश में बुधवार रात को हुए पेड प्रिव्यूज से मिली रकम करीब पांच करोड़ रुपए है। पहले गुरुवार को इसे 19 करोड़ रुपए जेब में आए। शुक्रवार को 32 करोड़ रुपए मिले। शनिवार की कमाई 27 करोड़ रही। संडे को 31 करोड़ की कमाई हुई है।

बता दें कि चार राज्यों में यह फिल्म अभी भी रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म गुरुवार को पूरे देश में लगना थी लेकिन कुछ प्रदेशों में यह रिलीज नहीं हो पाई। जहां यह रिलीज नहीं हुई है, वे बड़े प्रदेश हैं तो कमाई में खासा असर पड़ा। इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर जैसे तमाम बड़े शहरों से यह गायब है। कर्नाटक बंद के कारण यहां भी यह फिल्म गुरुवार शाम को लग पाई।

करीब दो घंटे 43 मिनट की 'पद्मावत', जायसी के आधार और भंसाली की सिनेमेटिक सोच का मिश्रण मानी जा रही है। भंसाली, मैग्नम-ओपस बनाते हैं तो उसके लिए बजट भी बहुत बड़ा चाहिए। पहले एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने पद्मावत (तब पद्मावती) में पैसा लगाने का फ़ैसला किया था लेकिन बाद में पैर पीछे खींच लिए। इसके बाद वायकॉम 18 आगे आया। तब फिगर आया 180 करोड़ रुपए, इसमें प्रिंट और पब्लिसिटी के 25 करोड़ रुपए शामिल नहीं है। लेकिन फिल्म के टल जाने के कारण अब लागत पर और बोझ आ गया है और माना जा रहा है कि कॉस्टिंग 200 करोड़ रुपए से भी आगे जा सकती है। 'पद्मावत' को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी