डेस्क। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा न हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके फैशन सेंस की भी अक्सर चर्चा होती रहती है। इस बार सारा ने अपने लेटेस्ट फोटो डंप से फैंस का ध्यान खींच लिया है, जिसमें उनकी भाभी सानिया भी नजर आ रही हैं।

सारा और सानिया की बॉन्डिंग ने खींचा लोगों का ध्यान
सारा ने इंस्टाग्राम पर मई महीने की कई खास तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए गए खास पलों से लेकर फोटोशूट तक की झलक दिखाई गई है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनकी और भाभी सानिया की तस्वीरों की हो रही है। दोनों की बॉन्डिंग और फैशनेबल अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ब्लैक आउटफिट में सारा का ग्लैमरस अवतार
फोटो डंप में सारा एक ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में भी नजर आईं। बॉडी-हगिंग फिट वाले इस आउटफिट में नेकलाइन पर फोल्ड डिटेल और फ्रिंज स्टाइल स्कर्ट उनके लुक को और आकर्षक बना रही थी। उन्होंने अपने लुक को ड्रॉप ईयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ पूरा किया।

कैजुअल लुक में भी दिखीं फैशन गोल्स
एक मिरर सेल्फी में सारा प्रिंटेड ब्राउन टॉप और व्हाइट वाइड-लेग जींस में नजर आईं, जबकि सानिया प्रिंटेड शर्ट और ब्लू डेनिम में दिखाई दीं। दोनों ने मिनिमल ज्वेलरी और स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। फैंस को दोनों का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

ये खबर भी देखें..







