मनोरंजन•

सोशल मीडिया में इस पोस्ट के बाद उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच गर्माया विवाद

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सोशल मीडिया में इस पोस्ट के बाद उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच गर्माया विवाद

urvashi rautela and rishabh pant news - सोशल मीडिया में  बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के पोस्ट के बाद एक बार फिर उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच चल रहा विवाद गर्मा गया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मिस्टर आरपी ने उनसे मिलने के लिए कई घंटों तक इंतजार किया था। लोगों ने ‘आरपी’ को ऋषभ पंत से जोड़ लिया और तब से यह विवाद बढ़ गया। इस पर ऋषभ पंत ने निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, मेरा पीछा छोड़ों बहन।

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया और लिखा, छोटू भैया को बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग तेरे लिए। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की प्रतिक्रिया के बाद ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से वह पोस्ट हटा लिया। पंत की इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, कितनी फनी बात है कि कुछ लोग इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं ताकि वह लोकप्रियता हासिल कर सके और हेडलाइन में आ जाए। यह कितनी खराब बात है कि कुछ लोग लोकप्रियता के भूखे हैं। भगवान खुश रखे। मेरा पीछा छोड़ दो बहन, झूठ की भी हद होती है। बता दें, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में मिस्टर आरपी को लेकर एक किस्सा सुनाया था।

उन्होंने कहा- मैं एक बार वाराणसी से नई दिल्ली शूटिंग के लिए आई थी, तब ‘मिस्टर आरपी’ मिलने के लिए आए थे। वह लॉबी में इंतजार कर रहे थे, लेकिन दिन भर शूट करने के बाद मैं सो गई। इसमें 10 घंटे बीत गए। उन्होंने आगे कहा, मिस्टर आरपी मुझे कॉल करते रहे। इसका पता मुझे बाद में चला। मैं जब उठी तो देखा कि मेरे फोन में 17 मिस्ड कॉल थीं। यह देख मुझे बहुत बुरा लगा। मैंने उनसे कहा कि जब आप मुंबई आओगे तब हम मिलेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सोशल मीडिया में इस पोस्ट के बाद उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच गर्माया विवाद | Khabar Digital | Khabar Digital